Ravivar Ke Upay In Hindi: रविवार की शाम को करें ये खास उपाय, जो बदल देगा आपकी किस्मत

Ravivar Ke Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है।;

Update: 2023-02-05 04:42 GMT

Ravivar Ke Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है। जैसे तो हम सभी लोग जानते ही हैं कि हिंदू कैलेंडर में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा होती है। वहीं हर वार के कुछ उपाय होते हैं, जिनको करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियों दूर हो जाती है। यहां हम बात कर रहे हैं रविवार के उपाय की। लेकिन ये उपाय आपको शाम को करना है। धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

रविवार का व्रत रखने से जातकों की समस्या धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही अगर रविवार के दिन कुछ आसान और विशेष उपाय किए जाएं, तो भगवान सूर्यदेव की कृपा से सभी काम बन जाते हैं और हर मुश्किल आसान हो जाती हैं। रविवार के दिन कौन से आसान उपाय करने चाहिए।

रविवार के दिन करें ये खास उपाय

रविवार के दिन सूर्यदेव को चावल अर्पित करें।

पूजा के दौरान गुड़ या गुड़ की मिठाई का भोग लगाएं।

पूजा के दौरान भगवान सूर्य के माथे पर लाल चंदन जरूर लगाएं।

रविवार की शाम को करें ये खास उपाय

रविवार की शाम को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से भी घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। दीपक चार मुखी होना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इंसान के कार्य में उन्नति के अनेक अवसर पैदा होते हैं। इस दिन शिव मंदिर में जाकर गौरी शंकर रुद्राक्ष जरूर चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक तंगी नहीं होती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News