Sakat Chauth 2021 : सकट चौथ पर इन मंत्रों का जाप करके करें भगवान गणेश को प्रसन्न, संतान की रक्षा के साथ ही आपको होगा विशेष धन लाभ

Sakat Chauth 2021 : भगवान गणेश (Lord Ganesh) सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं। और सभी शुभ कार्यों की शुरूआत उनकी पूजा के बाद ही की जाती है। किसी भी कार्य को करने से पूर्व सबसे पहले भगवान गणेश (Lord Ganesh) को मनाना आवश्यक होता है। भगवान गणेश (Lord Ganesh) सभी प्रकार की रिद्धि और सिद्धियों के स्वामी माने जाते हैं। हिन्दू धर्म में सकट चौथ (Sakat Chauth) का पर्व एक मुख्य पर्व है। इस दिन संतान की रक्षा की कामना से महिलाएं व्रत करती हैं। जिससे प्रसन्न होकर भगवान गणेश (Lord Ganesh) उनके बच्चों को दीर्घायु होने का वरदान देते हैं।;

Update: 2021-01-29 04:15 GMT

Sakat Chauth 2021 : भगवान गणेश (Lord Ganesh) सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं। और सभी शुभ कार्यों की शुरूआत उनकी पूजा के बाद ही की जाती है। किसी भी कार्य को करने से पूर्व सबसे पहले भगवान गणेश (Lord Ganesh) को मनाना आवश्यक होता है। भगवान गणेश (Lord Ganesh) सभी प्रकार की रिद्धि और सिद्धियों के स्वामी माने जाते हैं। हिन्दू धर्म में सकट चौथ (Sakat Chauth) का पर्व एक मुख्य पर्व है। इस दिन संतान की रक्षा की कामना से महिलाएं व्रत करती हैं। जिससे प्रसन्न होकर भगवान गणेश (Lord Ganesh) उनके बच्चों को दीर्घायु होने का वरदान देते हैं। भगवान गणेश (Lord Ganesh) पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshami) की विशेष कृपा रहती है। इसलिए जो मनुष्य या स्त्री भगवान गणेश (Lord Ganesh) की पूजा करती है उनके घर में मां लक्ष्मी (Maa Lakshami) की कृपा से धन लाभ होने लगता है और मां लक्ष्मी की कृपा ऐसे लोगों पर स्वयं ही होने लगती है। भगवान गणेश (Lord Ganesh) संकटों को हरने वाले देवता हैं। और सभी देवता मंत्रों के आधीन होते हैं। जो व्यक्ति शुद्ध अंत:करण से शुभ मुहूर्त और शुभ तिथि में विशेष मंत्रों का जप करता है उस व्यक्ति पर उस देवता की विशेष कृपा रहती है। तो आइए जानते हैं कि सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन किन मंत्रों का प्रयोग करके भगवान गणेश (Lord Ganesh) को प्रसन्न करें जिससे आपके घर से रोग, शोक का नाश हो जाए और आपके घर में धन-संपत्ति की वर्षा होने लगे। और गणपति जी के साथ-साथ आपके ऊपर मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहें।

Also Read : बृहस्पतिवार व्रत और केले की पूजा करने से होते हैं चमत्कारी लाभ, भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और देवगुरु बृहस्पति भी होते हैं प्रसन्न

गणेश मंत्र

1. एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ।।

2. महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

3. गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

Also Read : Sakat Chauth 2021 : सकट चौथ पर करें ये विशेष उपाय, पुत्र प्राप्ति के साथ ही सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

मंत्र जाप की विधि

  • सकट चौथ के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यक्रियाओं से निवृत्त होकर स्नान करें।
  • स्नान करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • भगवान गणेश की प्रतिमा अथवा तस्वीर के सामने खड़े होकर व्रत का संकल्प लें।
  • गणपति जी की प्रतिमा के सामने आसन बिछाएं।
  • गणेश जी का विधिवत पूजन करें।
  • गणेश जी को धूप-दीप दिखाएं।
  • गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें और तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं।
  • विधिवत पूजन करने के बाद आप इन मंत्रों का नियम पूर्वक एक-एक माला जप करें।
  • मंत्रों का जप करने के बाद आप अपने मन की बात गणपति जी से कहें। और अपनी इच्छापूर्ति के लिए उनसे प्रार्थना करें। 
Tags:    

Similar News