Sakat Chauth 2022: सकट चौथ व्रत कल, जानें किस समय करें गणेश जी का पूजन
Sakat Chauth 2022: साल 2022 सकट चौथ व्रत कब है। जानिए इस व्रत का दिन और तारीख क्या रहेगा। चतुर्थी तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी। साथ ही जानें कि सकट चौथ व्रत का क्या महत्व है।;
Sakat Chauth 2022: साल 2022 सकट चौथ व्रत (Sakat Chauth Vrat) कब है। जानिए इस व्रत का दिन और तारीख क्या रहेगा। चतुर्थी तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी। साथ ही जानें कि सकट चौथ व्रत का क्या महत्व है।
ये भी पढ़ें: Happy New Year 2022 : नए साल के पहले दिन खाली डिब्बे में रख दें ये एक चीज, बन जाएंगे धनवान
सकट चौथ व्रत माघ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। सकट चौथ का व्रत भगवान श्रीगणेश को समर्पित है और महिलाएं से अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला रखती हैं। सकट चौथ को तिल चौथ भी कहा जाता है। वहीं इस दिन रात में गणेश पूजन करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही इस व्रत को पूर्ण किया जाता है।
सकट चौथ व्रत 2022 शुभ मुहूर्त
पर्व | दिन | तारीख |
सकट चौथ व्रत | शुक्रवार | 21 जनवरी 2022 |
सकट चौथ प्रारंभ और समाप्ति काल
चतुर्थी तिथि प्रारंभ | 21 जनवरी 08:50 am |
चतुर्थी तिथि समाप्त | 22 जनवरी 09:15 am |
सकट चौथ पूजा विधि
सकट चौथ के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यक्रियाओं से निवृत्त होकर स्नान करें। स्नान करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान गणेश की प्रतिमा अथवा तस्वीर के सामने खड़े होकर व्रत का संकल्प लें। गणपति जी की प्रतिमा के सामने आसन बिछाएं। गणेश जी का विधिवत पूजन करें। गणेश जी को धूप-दीप दिखाएं। गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें और तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं। विधिवत पूजन करने के बाद आप इन मंत्रों का नियम पूर्वक एक-एक माला जप करें। मंत्रों का जप करने के बाद आप अपने मन की बात गणपति जी से कहें। और अपनी इच्छापूर्ति के लिए उनसे प्रार्थना करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)