Shaligram Ke Fayede: घर में शालिग्राम रखने के ये हैं 11 फायदे

भगवान शालिग्राम की सबसे ज्यादा चर्चा देवउठनी एकादशी पर होती है, जब मां तुलसी से उनका विवाह होता है। लेकिन अब अयोध्या में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति से जुड़ी है।;

Update: 2023-01-30 11:14 GMT

Shaligram Ke Fayede: भगवान शालिग्राम की सबसे ज्यादा चर्चा देवउठनी एकादशी पर होती है, जब मां तुलसी से उनका विवाह होता है। लेकिन अब अयोध्या में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति से जुड़ी है। शालिग्राम एक मूल्यवान पत्थर है। ये पत्थर 600 साल पुराना है और बेहद चमत्कारी है। रामचरितमानस में इसका वर्णन किया गया है। कहते हैं कि शालिग्राम को भगवान विष्णु का निराकार रूप माना जाता है। जैसे भगवान शिव के रूप में शिवलिंग को निराकार रूप माना गया है। नेपाल की गंडक नदी में पाए जाने वाले शालिग्राम आमतौर पर गोल और काले रंग का पत्थर है, लेकिन इसके कई फायदे भी बताए गए हैं। हर साल देवउठनी एकादशी के दिन परम सती भगवती स्वरूपा मां तुलसी से शालिग्राम भगवान का विवाह होता है। कार्तिक शुक्ल द्वादशी को श्री शालिग्राम और मां तुलसी का विवाह होता है।

शालिग्राम भगवान की पूजा करने के 11 फायदे (11 benefits of worshiping Lord Shaligram)

1. शालिग्राम को एक मूल्यवान पत्थर है। इसलिए इसे बहुत सहेज कर रखा जाता है।

2. शालिग्राम के भीतर अल्प मात्रा में स्वर्ण होता है। इसके चोरी होने का डर ज्यादा रहता है।

3. शालिग्राम का पूजन तुलसी के साथ करें। कहते हैं इससे इंसान के रोग दूर हो जाते हैं।

4. शालिग्राम को तुलसी के पौधे के साथ रखना चाहिए। भगवान शालिग्राम जल्द प्रसन्न होते हैं।

5. अगर आप अपने घर में शालिग्राम और तुलसी का विवाह करते हैं तो इससे आपके घर से कलह, पाप, दुःख दूर हो जाते हैं।

6. कहते हैं कि तुलसी शालिग्राम विवाह से कन्यादान का पुण्य मिलता है।

7. कहते हैं शालिग्राम को स्नान कराकर चंदन लगाकर तुलसी दल अर्पित करें।

8. पुराणों में शालिग्राम के घर में होने के कारण उस घर को तीर्थों से भी उत्तम बताया गया है।

9. स्कंदपुराण के कार्तिक महात्म्य में भगवान शिव ने भी शालिग्राम के बारे में बताया है। 


10. पुराणों के अनुसार शालिग्राम शिला का जल स्वयं पर छिड़कना चाहिए।

11. कहते हैं कि जब इंसान मृत्यु के समय शालिग्राम चरणामृत का पान करता है तो उसे विष्णुलोक की प्राप्ति होती है। घर में शालिग्राम की पूजा करने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News