Jyotish Shastra: नाक के आकार में छुपा है आपका स्वभाव और भविष्य, जानिए क्या कहता है समुद्र शास्त्र...

सामुद्रिक शास्त्र (Samudra Shastra) के मुताबिक नाक के आकार से व्यक्ति के स्वभाव (Nature) और भविष्य (Future) का पता चलता है. नाक की आकृति (nose shape) कई तरह की होती है. लंबी, चौड़ी, छोटी, मोटी, सीधी आदि जैसे आकार वाले पुरुष या स्त्री दोनों के बारे में इस शास्त्र में अलग-अलग बातें बताई गई हैं. आज हम आपको समुद्र शास्त्र के अनुसार नाक के आकार में छुपे आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में बताने जा रहे है, आइए जानते हैं...;

Update: 2021-11-20 11:13 GMT

वैदिक ज्योतिष (Vedic astrology) में समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) भी शामिल है जो व्यक्ति के शरीर के आकार के अनुसार उसके भविष्य (Future) और स्वभाव (Nature) की जानकारी देता है। कहा जाता है कि इस शास्त्र की भगवान कार्तिकेय ने की खुद की थी, लेकिन इसे समुद्र देवता ने समाज कल्याण के लिए संभालकर रखा था इसलिए इसे समुद्र शास्त्र कहा जाता है।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक नाक के आकार से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का पता चलता है। नाक की आकृति (nose shape) कई तरह की होती है। लंबी, चौड़ी, छोटी, मोटी, सीधी आदि जैसे आकार वाले पुरुष या स्त्री दोनों के बारे में इस शास्त्र में अलग-अलग बातें बताई गई हैं। आज हम आपको समुद्र शास्त्र के अनुसार नाक के आकार में छुपे आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में बताने जा रहे है, आइए जानते हैं...

स्त्रियों की नाक

  • सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन स्त्रियों की नाक लंबी आकार की होती है वो अपना जीवन रानी की तरह जीती है। इनके पास कभी धन की कमी नहीं होती है।
  • अगर नाक का आकार छोटा हो तो ऐसी स्त्री बड़े-बूढ़ो का सम्मान करती हैं। इनका स्वभाव सेवा भाव वाला होता है।
  • जिस स्त्री की नाम बड़ी होती है वो स्वभाव में काफी चिड़चिड़ी और झगड़ालू होती है।
  • सामुद्रिक शास्त्र में टेढ़ी-मेढ़ी नाक वाली स्त्री को काफी मेहनती बताया गया है।
  • जिन स्त्री की नाक चपटी होती है उनका दांपत्य जीवन तनाव भरा रहता है।

पुरुष की नाम

  • सामुद्रिक शास्त्र में पुरुषों की नाम का अलग महत्व बताया गया है। जिस पुरुष की नाम उभरी हुई होती है वो सदाचारी होते है।
  • अगर किसी पुरुष के नाक का आकार चार अंगुल लंबाई में होता है तो ऐसे दीर्घायु होते हैं।
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों की नाक तोते की तरह होती है वो अपने जीवन में हमेशा सुखी रहते है।
  • नुकीली और सीधी नाक वाले पुरुष काफी सौभाग्यशाली होते हैं।
  • छोटी नाक वाले पुरुष काफी धार्मिक होते हैं।
  • जिनकी नाक चपटी होती है वो स्वभाव के अच्छे होते हैं।
  • छोटे नथुने वाले पुरुष भाग्यवान होते हैं, जबकि बड़े नथुने वाले पुरुषों की सेहत अच्छी रहती है।

Tags:    

Similar News