Samudrik Shastra: पिता की तरह दिखने वाली महिलाएं होती हैं ज्यादा भाग्यशाली
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में महिला और पुरूष के शरीर के बनावट के आधार पर उनके भविष्य एवं व्यक्तित्व से जुड़े कई राज बताए गए हैं।;
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में महिला और पुरूष के शरीर के बनावट के आधार पर उनके भविष्य एवं व्यक्तित्व से जुड़े कई राज बताए गए हैं। महिलाओं के शरीरों के लक्षणों एवं चिन्हों को देखकर उनके बारे में जाना जा सकता है। कई विद्वान विवाह से पहले ही सामुद्रिक लक्षणों के बारे में जानने की सलाह देते हैं। पिता के समान मुख वाली महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली मानी गई हैं। वहीं मां के समान मुख वाले पुरूष भाग्यशाली माने जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं का मुख पिता के समान होता है, वह काफी शौभाग्यशाली होती हैं, ये व्यवहार कुशल, बुद्धिमान, दयालू और पतिव्रता होती हैं। 5 तरह की महिलाओं की करें पहचान...
1. शंखिनी स्वभाव की महिलाएं अन्य महिलाओं तुलना में थोड़ी लंबी होती हैं। ये महिलाएं हमेशा अप्रसन्न ही दिखाई देती हैं। बिना वजह के क्रोध में रहती हैं।
2. चित्रिणी स्वभाग की महिलाएं पतिव्रता, स्वजनों के प्रति स्नेह रखने वाली होती हैं।
3. पद्मिनी स्वभाव की महिलाएं सुशील, धर्म कर्मों के कामों में विश्वास रखती हैं और माता-पिता की सेवा करती हैं। इस तरह की महिलाएं अति सुंदर होती हैं।
4. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हस्तिनी स्वभाव की महिलाओं में भोग विलास की इच्छा बहुत अधिक होती है। ये हंसमुख स्वभाव की होती हैं। इस तरह की महिलाएं भोजन अधिक करती हैं। इन्हें क्रोध भी बहुत अधिक आता है। इनके पैरों की उंगलियां टेढ़ी मेढ़ी होती है। ऐसी महिलाओं को घर में कम पूछा जाता है।
5. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुंश्चली स्वभाव की महिलाएं अपने परिवार के दुखों का कारण बनती हैं। ये महिलाएं कटाक्ष करने वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं का मन दूसरे पुरूषों में लगा रहता है। इसलिए कोई इनका मान सम्मान नहीं करता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)