Sarva Pitru Amavasya 2020 Kab Hai : सर्व पितृ अमावस्या के उपाय
Sarva Pitru Amavasya 2020 Kab Hai : सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) को पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन यदि आप कुछ उपाय कर लेते हैं तो आपको न केवल आपके पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बल्कि आपको जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी।;
Sarva Pitru Amavasya 2020 Kab Hai : सर्व पितृ अमावस्या 17 सितंबर 2020 (Sarva Pitru Amavasya 17 September 2020) को पड़ रही है। यह वह तिथि है जब सभी पितरों का श्राद्ध (Pitra Sharadh) एक साथ किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन यदि आप कुछ उपायों को करते हैं तो आपको जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है और सभी सुखों की प्राप्ति हो सकती है तो चलिए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या के उपाय।
सर्व पितृ अमावस्या के उपाय (Sarva Pitru Amavasya Ke Upay)
1.सर्व पितृ अमावस्या के दिन भूखे लोगो को भोजन अवश्य कराएं। इस दिन आप भूखे लोगो में मीठे चावल बांटते हैं तो आपको कभी भी धन की कमीं नही होगी।
2.इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं और किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से करने से आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।
3.सर्व पितृ अमावस्या पर काली चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलेगी।
4.यदि आप कालसर्प दोष से पीड़ित है तो आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन चांदी के नाग नागिन की पूजा करें और इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
5.यदि आपको अपने रोजगार में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन अपने घर में एक नीबूं लेकर आएं और इसे सारा दिन अपने घर में रखकर रात के समय 7 बार अपने ऊपर से उतारकर चार भागों में बांटकर किसी चौराहे पर फेंक दें।
6.सर्व पितृ अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं।ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
7.इस दिन रात के समय 5 लाल फूल 5 जलते हुए दीए बहती नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
8.यदि आप अपने शत्रुओं से अत्याधिक परेशान हैं तो आप सर्व पितृ अमावस्या पर काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी अवश्य खिलाएं।
9.सर्व पितृ अमावस्या के दिन गाय, कुते और कौए को भोजन अवश्य कराना चाहिए। ऐसा करने से आपके पितरों को शांति प्राप्त होगी।
10. इस दिन आपको किसी ब्राह्मण को आदर सहित अपने घर पर बुलाकर उसे भोजन कराकर दक्षिणा देकर पैर छूने चाहिए। ऐसा करने से न केवल आपके पितृ प्रसन्न होंगे। बल्कि आपको उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।