Sawan 2021 : सावन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाले हैं ये विशेष व्रत और त्योहार, जानें इनकी तिथि और महत्व

Sawan 2021 : हिन्दू पंचांग के मुताबिक, सावन हिन्दू वर्ष का पांचवां महीना होता है। सावन का महीना हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में प्रत्येक दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके अलावा सावन के महीने में माता पार्वती की पूजा का भी बहुत महत्व होता है। सावन माह का कृष्ण पक्ष समाप्त हो चुका है और शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो चुका है। वहीं सावन माह के इस शुक्ल पक्ष में अनेक महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, सावन माह का शुक्ल पक्ष 9 अगस्त से 22 अगस्त तक होगा। तो आइए जानते हैं सावन माह के शुक्ल पक्ष पड़ने वाले विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में...;

Update: 2021-08-10 04:48 GMT

Sawan 2021 : हिन्दू पंचांग के मुताबिक, सावन हिन्दू वर्ष का पांचवां महीना होता है। सावन का महीना हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में प्रत्येक दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके अलावा सावन के महीने में माता पार्वती की पूजा का भी बहुत महत्व होता है। सावन माह का कृष्ण पक्ष समाप्त हो चुका है और शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो चुका है। वहीं सावन माह के इस शुक्ल पक्ष में अनेक महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, सावन माह का शुक्ल पक्ष 9 अगस्त से 22 अगस्त तक होगा। तो आइए जानते हैं सावन माह के शुक्ल पक्ष पड़ने वाले विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Shukra Grah Ke Upay : सुंदर और जवान बने रहना चाहते हैं आप तो शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत

1. हरियाली तीज

हरियाली तीज का पर्व 11 अगस्त दिन बुधवार को सावन शुक्ल तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और उसकी दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

2. नागपंचमी

नागपंचमी का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 13 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का की जाती है।

3. पुत्रदा एकादशी

सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन पुत्रदा एकादशी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 18 अगस्त दिन बुधवार को है।। इस दिन महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और भगवान श्रीहरि की उपासना करतीं हैं।

4. ओणम

ओणम का पर्व 21 अगस्त दिन शनिवार को सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। ओणम का त्योहार पाताल लोक के राजा बलि के धरती पर आने की खुशी में मनाया जाता है। ओणम का पर्व विशेष रूप से केरल राज्य का मुख्य पर्व है।

5. रक्षा बंधन

प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 22 अगस्त दिन रविवार को है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News