Adhik Maas Daan List 2023: मलमास में करें इन चीजों का दान, पूरे हो जाएंगे सभी काम, ये रही लिस्ट
Adhik Maas Daan List 2023: आज अधिक मास का दूसरा दिन है। शास्त्र और धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिनको करना वर्जित होता है। लेकिन इस माह में दान-पुण्य का बहुत ही अधिक महत्व होता है। तो आइये जानते हैं, अधिक मास में दान-पुण्य (Purushottam Maas Daan) की सूची के बारे में...;
Adhik Maas Daan List 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 जुलाई से अधिक मास का शुरुआत हो चुका है और यह 16 अगस्त (Adhik Maas End Date 2023) को इसकी समाप्ति हो जाएगी। अधिकमास के कारण ही इस बार का सावन माह (Sawan and Adhik Maas 2023) 59 दिनों का हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास को मलमास (Malmas Daan) और पुरुषोत्तम मास (Purushottam Maas Me Kya Daan Kare) कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस माह का देवता भगवान विष्णु को माना गया है। कहा जाता है कि अधिक मास में भगवान विष्णु, महादेव, गणेश जी और श्री कृष्ण जी की पूजा की जाती है। इन सब की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। धर्म और शास्त्र के दृष्टि से अधिक मास दान-पुण्य के लिए बहुत ही विशेष माना गया है। इस माह में दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं अधिक मास में कौन सी चीजों का दान (Adhik Maas Daan Samagri) करना चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।
ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2023: Sawan में घर पर करें भगवान शिव के इस शिवलिंग की पूजा, बरसेगी कृपा
अधिक मास मलमास 2023 में करें इन चीजों का दान (Adhik Maas Me Kya Daan Karna Chaiye 2023)
अधिक मास, मलमास या पुरुषोत्तम मास बुधवार (19 जुलाई) से शुरु हो गया है। आज मलमास का दूसरा दिन है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा जाती है और इससे संबंधित चीजों के दान करने का भी महत्व है। अधिक मास में अगर आप कांसे का पात्र, घी से भरा चांदी का दीपक, सोना, कच्चा चना, गुड़, तुवर का दाल, केवड़े का अगरबत्ती, केसर, लाल चंदन, खारके, मीठा रंग, कस्तूरी, गोरोचन, भगवान विष्णु का प्रिय शंख, गरुड़ घंटी, मोती, हीरा, पन्ना रत्न, माल पुआ, खीर से भरा पात्र, दही, रेशमी वस्त्र,सूती वस्त्र, ऊनी वस्त्र, तिल गुड़, गेहूं, चावल, दूध, खिचड़ी, शक्कर, तांबे का पात्र और चांदी का नन्दीगण दान कर सकते हैं। इन सब चीजों का दान करने से भगवान विष्णु और महादेव दोनों की असीम कृपा प्राप्त होती है।
अधिक मास में भूलकर भी न करें ये कार्य
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास या मलमास में कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिनको करने के लिए मना होता है। कहा जाता है कि इस माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। जैसे- शादी-विवाह, घर का निर्माण, किसी प्रकार की संपत्ति खरीदना या बेचना, मुंडन संस्कार, कर्णवेध संस्कार, किसी भी नए कार्य की शुरुआत आदि।
ये भी पढ़ें- Adhik maas 2023: अधिक मास न होता तो हिरण्यकश्यप रह जाता अमर, पढ़िये इस माह का महत्व और कथा
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।