Sawan Shivratri 2023:भगवान शिव के इस प्रसिद्ध मंदरों में करें दर्शन, बनेंगे बिगड़े काम

Sawan Shivratri 2023: इस ब्रह्माण्ड के रचयिता और निर्माता कहे जाने वाले भगवान भोलेनाथ प्रमुख तीन देवताओं से एक है। महादेव को भारत के अलग-अलग जगहों पर कई नामों से जाना जाता है।;

Update: 2023-06-28 11:40 GMT

Sawan Shivratri 2023: इस ब्रह्माण्ड के रचयिता और निर्माता कहे जाने वाले भगवान भोलेनाथ प्रमुख तीन देवताओं से एक है। महादेव को भारत के अलग-अलग जगहों पर कई नामों से जाना जाता है। कहीं महाकाल तो कही शंभु, महादेव और भैरव के नाम से जाना जाता है। भगवान भोलेनाथ को शिवलिंग और रुद्राक्ष के साथ और कई रूपों में पूजा की जाती है। सावन महीना भगवान भोलेनाथ (Lord Bholenath) को समर्पित है। इस महीने में पूरी लगन और निष्ठा के साथ जो कोई भक्त भगवान शंकर को पूजा-अर्चना करता है। आइए जानते हैं कि भारत के सबसे प्रसिद्ध महादेव मंदिर के बारे में...

1-शिव मंदिर केदारनाथ

केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के मंदाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय की श्रृंखला की 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। साथ ही केदारनाथ भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैं। इतना ही नहीं, दुनिया के लिए यह मंदिर बेहद ही खूबसूरत और प्रतिष्ठित शिव मंदिर है।

2-महाकालेश्वर शिव मंदिर

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में स्थित है। यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं। उज्जैन को महाकाल के नगरी के नाम से जाना जाता है। वहीं, यहां पर होने वाला भस्म आरती बेहद ही लोकप्रिय है। ऐसी भी मान्यता है कि मुर्दे भी भस्म से महाकाल का श्रृगांर करते है। 

3-काशी विश्वनाथ शिव मंदिर

वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय मंदिर में से एक हैं। भारत में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भी है। इस मंदिर के दर्शन करने के बार सारे दुख दूर हो जाते हैं। काशी विश्वनाथ शैव धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।

ये भी पढ़ें... इस योग में हुआ था भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह, जानें वजह

4-त्र्यम्बकेश्वर शिव मंदिर

त्र्यम्बकेश्वर मंदिर नासिक शहर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोदावरी नदी के तट पर मौजूद है। यह मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। त्र्यम्बकेश्वर मन्दिर का निर्माण पेशवा बालाजी बाजी राव ने करवाया था। वहीं, यह पूरा मंदिर काले पत्थरों से ही बना हुआ है।

Tags:    

Similar News