Sawan Shivratri Date 2020 : सावन शिवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें

Sawan Shivratri Date 2020 : सावन शिवरात्रि का पर्व (Sawan Shivratri Festival)19 जुलाई 2020 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा (Lord Shiva Puja) करने से उनका विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है। लेकिन सावन शिवरात्रि पर क्या करें और क्या नहीं यह जानकर आप इस दिन होने वाली गलतियों से बच सकते हैं तो चलिए जानते हैं सावन शिवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें।;

Update: 2020-07-17 06:29 GMT

Sawan Shivratri Date 2020 :सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पर क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप भगवान शिव का पूर्ण आर्शीवाद और कृपा प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि यह दिन भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष माना जाता है तो चलिए जानते हैं सावन शिवरात्रि पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सावन शिवरात्रि पर क्या करें (Sawan Shivratri Per Kya Kare)

1. सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करें।

2. यदि संभव हो तो इस दिन व्रत अवश्य रखें और शाम के समय प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा अवश्य करें।

3. भगवान शिव को बेलपत्र अत्याधिक प्रिय है इसलिए सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा बेलपत्र से अवश्य करें।

4.इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसलिए इस मंत्र का पाठ स्वंय करें या फिर किसी योग्य ब्राह्मण से अवश्य कराएं।

5.सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा में आपको उन्हें चंदन और अक्षत अवश्य अर्पित करने चाहिए।

6.इस दिन आपको नंदी की पूजा अवश्य करनी चाहिए क्योंकि नंदी की पूजा के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है।

7.आपको इस दिन किसी बैल को हरा चारा अवश्य खिलाना चाहिए और उसका आर्शीवाद प्राप्त करना चाहिए।

8.सावन शिवरात्रि के दिन आपको रात्रि जागरण अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान शिव की पूर्ण कृपा प्राप्त होगी।

9.यदि आप इस दिन जीव जंतुओं की सेवा करते हैं तो आपको भगवान शिव का आर्शीवाद अवश्य प्राप्त होगा।

10. सावन शिवरात्रि के दिन किसी गरीब ब्राह्मण को भोजन अवश्य कराएं और अपनी श्रद्धा के अनुसार उसे दान दक्षिणा दें।

सावन शिवरात्रि पर क्या न करें (Sawan Shivratri Per Kya Na Kare)

1. सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करते समय आपको पूर्व और उत्तर दिशा की और मुख करके बिल्कुल भी नहीं बैठना चाहिए।

2.इस दिन आपको पूजा करते समय शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग की पूरी परिक्रमा करना वर्जित माना जाता है।

3. यदि आप सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते समय काले वस्त्र बिल्कुल भी नहीं पहनने चाहिए।

4.सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाते समय आपको इस जल को कभी भी लांघना नहीं चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अशुभता आती है।

5.भगवान शिव को यदि आप बेलपत्र अर्पित कर रहे हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की वह बेलपत्र कहीं से भी टूटा या कटा फटा न हो।

6.सावन शिवरात्रि के दिन आपको घर में कलेश आदि बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव आप से नाराज हो सकते हैं।

7.इस दिन आपको घर में किसी भी तरह का तामसिक भोजन नहीं बनाना चाहिए और न हीं ग्रहण करना चाहिए।

8.आपको सावन शिवरात्रि के दिन किसी भी जीव को न तो मारना चाहिए और न ही परेशान करना चाहिए।

9.सावन शिवरात्रि के दिन मदिरा पान बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपको भगवान शिव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

10.इस दिन भूलकर भी किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण का अपमान बिल्कुल भी न करें।  

Tags:    

Similar News