Sawan Somwar 2023 Upay: सावन के अंतिम सोमवार के दिन करें ये विशेष उपाय, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan Somwar 2023 Upay: सावन के महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती पृथ्वी लोक पर आती है। यही कारण है कि सावन के महीने में पूरे पृथ्वी का वातावरण शिवमय हो जाता है। अगर आप भी मनचाही इच्छा पाना चाहते हैं, तो सावन के अंतिम सोमवार पर ये उपाय जरूर करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।;
Sawan Somwar 2023: सावन के महीने में विशेषकर भगवान शिव के पूरे परिवार की पूजा-अर्चना की जाती है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। हिन्दू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व होता है। वहीं, सावन के महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती पृथ्वी लोक पर आती है। यही कारण है कि सावन के महीने में पूरे पृथ्वी का वातावरण शिवमय हो जाता है। शिव भक्त इस महीने में श्रद्धा भाव से महादेव की पूजा करते हैं। साथ ही सावन सोमवार पर व्रत रखते हैं। साथ ही साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी मनचाही इच्छा पाना चाहते हैं, तो सावन के अंतिम सोमवार पर ये उपाय जरूर करें। ऐसा करने शुभ फल की प्राप्ति होती है।
सावन अंतिम सोमवार के उपाय
आपकी शादी में अगर कोई बाधा आ रही है, तो सावन के अंतिम सोमवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद केसर मिश्रित दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस तरह के उपाय करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है। इसके अलावा, बिगड़े हुए सारे काम बन जाते हैं।
इसके साथ ही अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सोमवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध, दही, सफेद वस्त्र के साथ ही सफेद मिठाई का दान करें। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ बहुत ही प्रसन्न हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें... जन्माष्टमी के दिन करें ये विशेष उपाय, लड्डू गोपाल जैसी सुंदर मिलेगी संतान
भगवान शिव को करें पंचामृत से अभिषेक
सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत से अभिषेक करना बहुत ही जरूरी है। साथ ही महादेव को पांच नारियल अर्पित भी चढ़ाएं। वहीं, ओम सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा मंत्र का विधि-पूर्वक जाप करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है। साथ ही मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।