Surya Grahan 2022: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा, इस दौरान ना करें ये गलतियां
Surya Grahan 2022: आने वाली 25 अक्टूबर 2022 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण सांयकाल 04:29 बजे से 05:42 बजे तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप और यूरोप महाद्वीप के उत्तरी-पूर्वी भाग में दिखाई देगा।;
Surya Grahan 2022: आने वाली 25 अक्टूबर 2022 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण 'शाम के 04:29 बजे से 05:42 बजे तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण अफ्रीका महाद्वीप और यूरोप महाद्वीप के उत्तरी-पूर्वी भाग में दिखाई देगा। एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में भी सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। ग्रहण काल में सूर्य का प्रचंड तेज कुछ देर के लिए शून्य हो जाता है और इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ता है। जन जीवन के व्यवहार पर भी इसका असर देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: नवग्रह के अशुभ प्रभाव को फलों के रस से ऐसे करें दूर, जानें संपूर्ण विधि
ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसी के साथ-साथ सूर्य और चंद्रमा की छाया से वैसे तो सांझ अगर दूर हो जाए तो इसका असर सभी राशि के जातकों देखने को मिलता है। इसीलिए ग्रहण काल में कुछ ना कुछ सावधानियां सभी को बरतनी पड़ती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि, ग्रहण काल में रखा हुआ भोजन दूषित हो जाता है। इसको खाने से बीमारियां बढ़ती हैं, इसीलिए जो भी पका हुआ खाना और सब्जियां आदि हैं, उसे फेंक देना चाहिए।
ग्रहणकाल में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर पड़ सकता है।
ऐसी मान्यता है कि, ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसीलिए इस समय किसी भी शुभ काम को नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में मन मस्तिक को स्वस्थ रखने के लिए ग्रहण के पश्चात स्नान करके भगवान का ध्यान और उनकी आराधना करनी चाहिए।
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के पश्चात जरुरतमंदों का दान देना चाहिए। इससे आपके घर की धन-संपदा में वृद्धि होती है और मान-सम्मान बढ़ता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)