Lal kitab : शीघ्र विवाह कराने का अचूक टोटका, आप भी जानें

हिन्दू धर्मग्रथों में समस्याओं से छुटकारा पाने के अनेक उपाय बताए गए हैं। वैसे तो समस्या और परेशानियों का व्यक्ति के साथ पुराना संबंध है। क्योंकि जहां इच्छाएं होती हैं वहां परेशानियां भी होती हैं, समस्या भी होती हैं। और जब कोई इच्छा ही नहीं होगी तो समस्या भी नहीं होगी। इसलिए इच्छा ही समस्या का कारण है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में वैसे तो सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय बताए गए हैं।;

Update: 2020-09-03 04:32 GMT

हिन्दू धर्मग्रथों में समस्याओं से छुटकारा पाने के अनेक उपाय बताए गए हैं। वैसे तो समस्या और परेशानियों का व्यक्ति के साथ पुराना संबंध है। क्योंकि जहां इच्छाएं होती हैं वहां परेशानियां भी होती हैं, समस्या भी होती हैं। और जब कोई इच्छा ही नहीं होगी तो समस्या भी नहीं होगी। इसलिए इच्छा ही समस्या का कारण है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में वैसे तो सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय बताए गए हैं। हमारे जीवन का कई बार अनेक प्रकार की समस्याएं घेर लेती हैं। ऐसे में हमें उन समस्याओं से निकलने का कोई मार्ग नहीं दिखता है। ऐसी ही अनेक समस्याओं के निवारण के लिए लाल किताब और ज्योतिष शास्त्रों में अनेक उपाय और टोटके वर्णित हैं। आप उन टोटकों और उपायों के जरिए अपनी समस्या और परेशानी से निजात पा सकते हैं। आजकल प्रत्येक परिवार में आम समस्या है बच्चों की शादी समय प्र ना होना। वैसे तो शादी के जोड़े ईश्वर ही बनाकर हमें इस संसार में भेजते हैं, लेकिन कई कारणों से और कई प्रकार के दोष के कारण भी आपकी शादी में बिलंब हो जाता है। और आपकी शादी नहीं हो पाती है। और आप परेशान हो जाते हैं। वैसे तो दुखी या परेशान होना किसी समस्या का हल नहीं होता है। किसी भी समस्या का हल उसका उचित उपाय करने से ही निकलता है। तो इसलिए हमें अपनी समस्या को ध्यान में रखते हुए तत्काल ही उसके निवारण के उपाय करने चाहिए। तभी उस समस्या का निवारण हो सकता है। तो आइए आप भी जानें लाल किताब के अनुसार विवाह में हो रही देरी के निवारण के उपाय के बारे में जरूरी बातें।

सबसे पहले यह जान लें कि लाल किताब के इस उपाय को करने वाले युवक-युवती को यह उपाय तभी करना चाहिए, जब उनकी विवाह करने की इच्छा हो।

वैसे तो भगवान शिव की आराधना करने से, पूजा करने से व्यक्ति के सार कार्य समय के अनुसार स्वयं ही हो जाते हैं। क्योंकि भगवान भोलेनाथ सभी प्रकार के सुखों को देने वाले हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। लेकिन फिर भी अगर आपकी शादी में बिलंब हो रहा है। या किसी कारण वश आपकी शादी नहीं हो पा रही है। तो आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए।

मंगलवार के दिन तड़के नित्य क्रियाओं से निवृत होने के बाद स्नान करें, और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

अगर आपकी शादी में किसी भी प्रकार की अड़चन आ रही है तो आप इस दिन बाजार से 250 ग्राम काले साबुत उड़द और गुड़ लेकर लाएं।

उड़द और गुड़ की पांच बराबर-बराबर पुड़िया बनाएं। और अपने घर में बने पूजास्थल पर रख दें।

भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए प्रति मंगलवार एक पुड़ियां लें, और अपने घर के आसपास भगवान शिव के वाहन नंदी अर्थात किसी सांड को खोजें। और उसे वह पुडि़या के साबुत उड़द और गुड़ खिला दें।

पांच मंगलवार लगातार इस उपाय को करें। जल्दी ही आपको विवाह के शुभ समाचार की प्राप्ति हो जाएगी।

भगवान शिव का यह उपाय अचूक है, इस उपाय को करते हुए यदि आपके विवाह की बात एक या दो मंगालवार के बाद ही पक्की हो जाए तो आप सारी पुड़िया उसके बाद आने वाले मंगलवार को एक साथ ही किसी नंदी को खिला दें। और भगवान शिव व माता पार्वती के सामने हाथ जोड़कर उनका आभार प्रकट करें।

ध्यान रखें अगर आपकी शादी योग्य आयु हो चुकी है और आपके रिश्ते की बात नहीं हो पा रही है तभी लाल किताब के इस उपाय को करें। क्योंकि यह उपाय अचूक है। इस उपाय को करने से आपकी शादी जल्दी ही हो जाएगी। और आपका वैवाहिक जीवन सुखमय भी रहेगा।   

Tags:    

Similar News