शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, होगा शनिदेव का बुरा प्रभाव!

शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की मनाही है, जिन्हें अगर कोई व्यक्ति खरीदता है तो उस से शनिदेव निराश हो सकते हैं। आइए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें शनिवार के दिन खरीदने से बचना चाहिए...;

Update: 2021-12-03 12:14 GMT

हिन्दू धर्म (Hindu Dharm) में हर दिन का अपना ही एक अलग महत्व होता है और उसे किसी न किसी देवी-देवता के नाम पर समर्पित किया गया है। वहीं, शनिवार (Saturday) का दिन शनिदेव (Shanidev) और हनुमान जी (Hanuman ji) को समर्पित है। इस दिन विशेष तौर पर शनिदेव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिवार (Shaniwar) के दिन खासतौर पर शनिदेव की आराधना करने के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति शनिवार को शनिदेव के समक्ष तेल का दीपक जलाता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही उस पर शनिदेव की खास कृपा होती है।

शनिदेव उन देवताओं में से एक हैं जो आसानी से किसी भी व्यक्ति पर प्रसन्न नहीं होते हैं। इन्हें खुश करने के लिए कई उपाय करने पड़ते हैं। किसी को बुरा-भला कहना, कमजोर पर अपना बल दिखाना, किसी का मजाक उड़ाना या फिर गलत कार्य करने वाले व्यक्ति पर शनिदेव काफी नाराज होते हैं। शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की मनाही है, जिन्हें अगर कोई व्यक्ति खरीदता है तो उस से शनिदेव निराश हो सकते हैं। आइए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें शनिवार के दिन खरीदने से बचना चाहिए...

तेल

ऐसे कई लोग हैं जो शनिवार के दिन तेल की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ऐसा करने से बचें। अगर आप शनिवार के दिन शनिदेव को चढ़ाने के लिए तेल खरीदते हैं तो ऐसा न करें। बल्कि एक दिन पहले ही खरीदकर रख लें। इसके अलावा अगर घर में तेल खत्म हो गया है या होने वाला है तब भी शनिवार के दिन तेल न खरीदें। इस दिन तेल खरीदने से शनिदेव का बुरा प्रकोप पड़ता है। साथ ही शारीरिक कष्ट और बीमारियां आपको घेरने लगती है। ऐसे में आप अपनी उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं।

लोहा

शनिवार के दिन लोहे की चीजों को भी खरीदने की मनाही होती है। इसमें लोहे की कील, दरवाजा या अन्य तरह के घर के सामान जो लोहे से बने हो, उन्हें भी खरीदने की मनाही होती है। अगर आप लोहे का सामान शनिवार के दिन खरीदते हैं तो आप पर शनिदेव का भी बुरा असर होता है। ऐसे में आपको जीवन में कामयाबी हासिल नहीं होती है। साथ ही धन और तन दोनों के संबंध में समस्या हो सकती है।

नमक

शनिवार के दिन नमक खरीदना मना होता है। इसके अलावा रात के समय भी नमक खरीदने से परहेज करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि घर में नमक खत्म होने वाला है तो एक दिन पहले खरीद लें। शनिवार को नमक खरीदने से बीमारी, धन संबंधित परेशानी, कामकाज में नुकसान आदि चीजें हो सकती है। इसके अलावा ऐसा करने पर आपको शनिदेव की भी नाराजगी को सहना पड़ेगा।

चमड़ा

हिन्दू धर्म में चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल करना भी मना है। हालांकि, अगर आप इससे बनी बेल्ट, जूते, पर्स या अन्य चीजों का इस्तेमाल करते भी हैं तो ध्यान रहे कि चमड़े से बनी चीजों को शनिवार के दिन न खरीदें। ये आपकी सफलता को रोकता है और धन संबंधित हानि हो सकती है।

शनिवार के दिन कोयला, झाड़ू, काला तिल और स्याही खरीदने की भी मनाही है। अगर कोई व्यक्ति इस दिन ये सामान खरीदता है तो उसे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आपकी बदनामी भी हो सकती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

Tags:    

Similar News