Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन करें शनिदेव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, चमक उठेगा आपका भाग्य

Shaniwar ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन उनको खुश करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना होता है। तो आइये जानते हैं शनिदेव के उन चमत्कारी मंत्रों के बारे में...;

Update: 2023-07-29 04:21 GMT

Shaniwar ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव को समर्पित हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव को क्रूर ग्रह के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं, तो उस व्यक्ति का जीवन समस्याओं से भर जाता है। वहीं जिस जातक पर शनिदेव प्रसन्न रहते हैं, उस जातक का जीवन धन्य हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव हर व्यक्ति से नाराज नहीं रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव को कर्म के फल देने वाला देवता माने जाते हैं। यानी जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उनको वैसा ही फल मिलता है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इनको खुश करने के लिए कुछ मंत्र भी होते हैं। आज हम आपको शनिदेव के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताएंगे जिनके जाप से आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Shaniwar Ke Upay: शनिदेव के इन उपाय से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, मिलेगी सफलता

शनि देव के ये हैं चमत्कारी मंत्र

शनि देव का महामंत्र

ओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

शनि गायत्री मंत्र

ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

ये भी पढ़ें- शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो शनिदेव हो जाएंगे नाराज

शनि देव का बीज मंत्र

ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

शनि आरोग्य मंत्र

ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।

कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।

शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।

दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

शनि दोष निवारण मंत्र

ओम त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

ओम शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंयोरभिश्रवन्तु नः।

ओम शं शनैश्चराय नमः।।

ये भी पढ़ें- Shani Dev: शनिवार के दिन दिखें ये 5 चीज, तो बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News