Shardiya Navratri 2020 : इन छह राशियों की बरसेगी मां भवानी की रहमत
Shardiya Navratri 2020 Date Time: प्रत्येक वर्ष में नवरात्रि का पर्व चार बार मनाया जाता है। जिनमें दो गुप्त नवरात्रि एक शारदीय नवरात्रि और दूसरी चैत्र नवरात्रि होती हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार से शुरू हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि में सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही कई अन्य योग भी बनेंगे। जोकि मां की अराधना के लिए बहुत ही शुभ होंगे। वहीं ज्योतिष की मानें तो इन खास योगों के प्रभाव से इस बार शारदीय नवरात्रियों में कुछ भाग्यशाली राशियां होंगी जिनकी किस्मत चमकने के योग बनेंगे। तो आइए आप भी जानें उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके लिए इस बार शारदीय नवरात्रि बहुत ही शुभ हैं।;
Shardiya Navratri 2020 Date Time: प्रत्येक वर्ष में नवरात्रि का पर्व चार बार मनाया जाता है। जिनमें दो गुप्त नवरात्रि एक शारदीय नवरात्रि और दूसरी चैत्र नवरात्रि होती हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार से शुरू हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि में सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही कई अन्य योग भी बनेंगे। जोकि मां की अराधना के लिए बहुत ही शुभ होंगे। वहीं ज्योतिष की मानें तो इन खास योगों के प्रभाव से इस बार शारदीय नवरात्रियों में कुछ भाग्यशाली राशियां होंगी जिनकी किस्मत चमकने के योग बनेंगे। तो आइए आप भी जानें उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके लिए इस बार शारदीय नवरात्रि बहुत ही शुभ हैं।
1.मेष राशि
वर्ष 2020 शारदीय नवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगी। इस राशि के जातकों के जीवन में विवाह के योग बनने की संभावना है। इसके साथ ही आपको प्रेम में सफलता मिल सकती है। इसलिए इस बार नवरात्रि के दौरान मां की अराधना जरुर करें। मेंष राशि के जातकों का नवरात्रि के दौरान विशेष लाभ के साथ अपार धन की प्राप्ति होने के योग हैं।
2.मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शारदीय नवरात्रि बहुत शुभ रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों के साथ आपको संतान सुख मिलने के योग हैं। नौकरी कर रहे जातकों को मां भवानी के आशीर्वाद से नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होगा। इसलिए इस बार आप नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत और अराधना जरुर करें।
3.कर्क राशि
शारदीय नवरात्रि भाग्यशाली राशियों में कर्क राशि भी शामिल है।माता के आशीर्वाद से आपको परिवार का सुख मिलेगा। आपके जीवन में सुख और वैभव बढ़ेगा। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों में सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान मिलेगा। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा माता की पूजा जरुर करें।
4.कन्या राशि
कन्या राशि के जातक इन भाग्यशाली राशियों में से एक हैं जिनपर मातारानी की कृपा बरसने वाली है। मां के आशीर्वाद से आपको स्थाई संपत्ति का लाभ मिल सकता है। धन वृद्धि के योग है। आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौ दिन तक मां की सच्ची भक्ति जरुर करें तो आपका शुभ होगा।
5.धनु राशि
धनु राशि के लिए भी ये नवरात्रि बहुत शुभ समाचार लेकर आ रहे हैं आपके लिए शारदीय नवरात्रि शुभ रहेंगे। इस समय आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने के योग हैं। सोचें हुए कार्य भी मां के आशीर्वाद से पूरे होने की संभावना है।
6.कुंभ राशि
इस नवरात्रि में कुंभ राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल है जिनपर माता रानी की कृपा बरसेगी। इस राशि के लिए नवरात्रों का समय उनके भाग्य में वृद्धि का समय होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इन्हें कोई बड़ी मद्द प्राप्त हो सकती है। आर्थिक तरक्की से आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।