Shardiya Navratri 2020 Kab Hai : शारदीय नवरात्रि पर इस विधि से करें मां दुर्गा की चौकी की स्थापना, मिलेगा जीवन भर लाभ
Shardiya Navratri 2020 Kab Hai : शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि (Navratri) के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है।लेकिन पूजा से पहले पहले मां दुर्गा की चौकी की स्थापना (Maa Durga Ki Chowki Ki Sthapna) करना अत्यंत आवश्यक होता है तो चलिए जानते हैं मां दुर्गा की चौकी की स्थापना विधि।;
Shardiya Navratri 2020 Kab Hai : शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) पर मां दुर्गा (Goddess Durga) के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन देवी मां भगवती दुर्गा की चौकी की स्थापना की जाती है और मां से प्रार्थना की जाती है कि वह नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक यहीं पर विराजमान रहें। लेकिन मां दुर्गा की चौकी की स्थापना विधिवत ही करनी चाहिए। जिससे मां दुर्गा का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
मां दुर्गा की चौकी की स्थापना विधि (Goddess Durga Chowki Sthapna Vidhi)
1. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा से पहले उनकी चौकी की स्थापना की जाती है। इसके लिए पहले साधक को स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
2. इसके बाद एक साफ चौकी लेकर उस पर गंगाजल छिड़कना चाहिए और फिर लाल कपड़ा बिछाना चाहिए।
3.कपड़ा बिछाने के बाद एक कलश चौकी के दाईं और स्थापित करें।
4. इसके बाद मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर चौकी पर स्थापित करें।
5.मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने के बाद उन्हें लाल चुन्नी उढ़ाएं और उन्हें श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।
6.इसके बाद मां दुर्गा से प्रार्थना करें की वह नौं दिनों तक इस चौकी पर विराजमान हों और हमारी पूजा को स्वीकार करें।
7. मां दुर्गा से यह प्रार्थना करने के बाद उनका रोली से तिलक करें,उन्हें लाल फूलों की माला पहनाएं और उन्हें पुष्प अर्पित करें।
8. इसके बाद उनकी विधिवत पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें।
9. दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के बाद मां दुर्गा की धूप व दीप से आरती उतारें।
10.इसके बाद उन्हें बताशों का भोग लगाएं और इन बताशों को प्रसाद के रूप में सभी के बीच बांट दें और स्वंय भी ग्रहण करें।