Shardiya Navratri 2022 2nd Day: मां ब्रहमचारिणी ऐसे होंगी प्रसन्न, नवरात्रि के दूसरे दिन इस मंत्र का करें जाप और भोग में जरूर अर्पित करें ये चीज
Shardiya Navratri 2022 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन मां भगवती दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। वहीं मां अंबे भवानी के सभी स्वरूपों में मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप शांति पूर्ण है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवर्षि नारद से अपने जीवन का भेद जान लेने के बाद मां ब्रह्मचारिणी ने महादेव को पति रुप में पाने के लिए कठोर तपस्या की।;
Shardiya Navratri 2022 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन मां भगवती दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। वहीं मां अंबे भवानी के सभी स्वरूपों में मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप शांति पूर्ण है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवर्षि नारद से अपने जीवन का भेद जान लेने के बाद मां ब्रह्मचारिणी ने महादेव को पति रुप में पाने के लिए कठोर तपस्या की और महादेव को प्रसन्न किया, जिससे मां को तपचारिणी और ब्रह्मचारिणी आदि नामों से भी जाना गया। मां भगवती का यह रूप बड़ा ही सुन्दर और निराला है। नवरात्रि के दूसरे दिन दिन साधक का मन 'स्वाधिष्ठान 'चक्र स्थित रहकर मां भवानी का ध्यान करता है। तो आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी को क्या चीजें पसंद हैं और उन्हें किस चीज का भोग लगाना चाहिए। साथ ही आज के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने का उपाय
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसी कुंवारी कन्याओं का पूजन करना चाहिए, जिनका विवाह तय हो गया है, लेकिन शादी नहीं हुई हो। ऐसी कन्याओं को अपने घर बुलाकर पूजन के पश्चात भोजन कराकर वस्त्र, पात्र आदि भेंट करने से मां बह्मचारिणी अति प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से व्रती के जीवन से विवाह दोष की बाधा दूर हो जाती है।
मां ब्रह्मचारिणी का भोग
मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप को शक्कर का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि शक्कर का भोग लगाने से मां ब्रह्मचारिणी बहुत प्रसन्न होती हैं।
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग पीला है। इस दिन भक्तों को पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां के इस स्वरूप की पूजा करनी चाहिए और मां को पीली वस्तुओं का भोग लगाकर उन्हें प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लाभ
- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मनुष्य को ज्ञान-वैराग्य, सदाचार और संयम के साथ में तप की वृद्धि होती है।
- ऐसा व्यक्ति कभी भी अपने कर्तव्य पथ से नहीं विचलित होता है और वह कठिन समय में भी अपना कार्य सार्थक कर लेता है।
- मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से ऐसे व्यक्ति की हर स्थान पर विजय होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)