Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में मां अंबे भवानी के वाहन से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत, जानें...

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में मां अंबे भवानी इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, इससे देश और दुनिया में तबाही होगी या सुख-शांति आएगी। तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में माता की सवारी और उससे जुड़ी भविष्य की घटनाओं के बारे में शास्त्रों का मत क्या है।;

Update: 2022-09-09 04:07 GMT

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में मां अंबे भवानी इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, इससे देश और दुनिया में तबाही होगी या सुख-शांति आएगी। तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में माता की सवारी और उससे जुड़ी भविष्य की घटनाओं के बारे में शास्त्रों का मत क्या है।

शारदीय नवरात्रि 2022 में माता का आगमन गज अर्थात हाथी पर बैठकर आएंगी। शास्त्रों की मानें तो हरी सब्जी, अनाज, गेंहू, धान, बाजरा आदि की पैदावार बढ़ सकती है और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

वहीं माता अंबे भवानी नाव में बैठकर अपने लोक को प्रस्थान करेंगी। माता अंबे भवानी के प्रस्थान के विषय में शास्त्रों के अनुसार कहा जा सकता है कि, सुस्त वृद्धि एवं जल वृद्धि अर्थात जगह-जगह बाढ़ आ सकती है, पानी अधिक बरस सकता है, नदी-नालों में उफान आ सकता है, वहीं अधिक वर्षा के कारण फसलों को नुकसान पहंचने की भी संभावना है।

शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2022 (Shardiya Navratri Shubh Muhurat 2022)

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर 2022 होगा और प्रतिपदा तिथि प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर की सुबह 03:24 से 27 सितंबर की सुबह 03:08 तक रहेगी। इस बीच घटस्थापना मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06:20 बजे से 10:19 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

26 सितंबर 2022 को आप कलश स्थापना करके शारदीय नवरात्रि की में मां भवानी की पूजा और साधना शुरू कर सकते हैं। वहीं महानवमी 04 अक्टूबर 2022 को मनायी जाएगी और नवमी तिथि इस दिन दोपहर 01:34 बजे तक रहेगी। इसीलिए आप नवमी तिथि की पूजा-अर्चना इस समय से पहले कर सकते हैं, क्योंकि इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News