Shardiya Navratri 2023: कल से शुरू हो रहे नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त और मां दुर्गा का खास भोग
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरु आत 15 अक्टूबर यानी कल से शुरु होने जा रही है। इस दौरान अगर आप भी मां दुर्गा को प्रस्न्न करना चाहते है, तो नवरात्रि शुरु होने से पहले जान लें कि मां को भोग में क्या खास लगाना चाहिए।;
Shardiya Navratri 2023: आज पितृपक्ष की समाप्ति हो रही है और कल से मां दुर्गा का आगमन होगा। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि के 9 दिनों की शुरुआत होती है। मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों के साथ-साथ अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस दौरान माता के भक्त व्रत रख मां दुर्गा की उपासना करते है। नवरात्रि के दिनों में जगह-जगह पर मां दुर्गा के पंडाल लगाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहुर्त क्या है और मां के भोग में 9 दिन तक क्या-क्या रखना चाहिए।
शारदीय नवरात्रि की तिथियां और शुरुआत
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर यानी कल से होने जा रही है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होती है। नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चलिए अब नवरात्रि की तिथियों पर नजर डाल लेते हैं।
नवरात्रि में क्या नहीं खाना चाहिए
नवरात्रि के समय अधिकतर लोग व्रत रखते हैं और शाम के वक्त फलाहार करते हैं। लेकिन, व्रत के दौरान अनाज, शराब, लहसुन, प्याज, अंडा, मांस-मछली आदि का सेवन कतई न करें। हां, अगर आपने व्रत नहीं रखा है, तो आपकों साधा भोेजन ही करना चाहिए। इस दौरान घर में लहसुन-प्याज से बनने वाली चीजें न बनाएं।
नवरात्रि के 9 दिन मां को क्या भोग लगाएं
नवरात्रि की शुरुआत कल से होने जा रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां को दूध से बनी सफेद चीजों को भोग लगाया जाता है। दूसरे दिन पंचामृत और मिश्री, तीसरे दिन दूध की मिठाई और चीनी, चौथे दिन मालपुआ, पांचवे दिन षष्ठी को शहद और केले का भोग, सप्तमी पर गुड़, अष्टमी पर नारियल, महानवमी पर खीर-पूरी और हलवा, चने का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें:- Fasting Tips For Pregnant Women: गर्भवती महिलाएं रख रही हैं नवरात्रि व्रत