Janmashtami 2022: साल 2022 में जन्माष्टमी कब है, जानें दिन, तारीख और शुभ मुहूर्त
Janmashtami 2022: साल 2022 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है। जानिए इसका दिन और तारीख क्या रहेगी। जन्माष्टमी क्यों मनायी जाती है। तो आइए जानते हैं जन्माष्टमी से जुड़ी इन सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में...;
Janmashtami 2022: हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार द्वापर युग में मथुरा का राजा कंस बहुत अत्याचारी था। जोकि रिश्ते में श्रीकृष्ण का मामा था। उसके अत्याचार से मथुरा की प्रजा बहुत दुखी थी। उसने अपने पिता उग्रसेन और श्रीकृष्ण के माता-पिता को भी कारागार में डाल दिया था। श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात्रि में कंस की जेल में हुआ था।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त 2022
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तारीख | साल 2022 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। |
निशीथ काल पूजा का समय | 20 अगस्त दिन शनिवार को 12:03 PM से लेकर 12:47 PM तक होगा। |
चंद्रमा निकलने का समय | 19 अगस्त रात्रि 11:40 बजे |
अष्टमी तिथि प्रारंभ | 18 अगस्त 2022 रात्रि 09:20 बजे से |
अष्टमी तिथि समाप्त | 19 अगस्त 2022 रात्रि 10:59 बजे |
भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मध्य रात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में जन्म लिया था। इसीलिए भगवान स्वयं इस दिन अत्याचारी दुष्टों का विनाश करने के लिए स्वयं पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। अत: इस दिन को तभी से लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रुप में मनाते हैं।
जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में झाकियां सजायी जाती हैं और भगवान श्रीकृष्ण को झूला झूलाया जाता है। वहीं साल 2022 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। वहीं निशीथ काल पूजा का समय 20 अगस्त दिन शनिवार को 12:03 PM से लेकर 12:47 PM तक होगा।
वहीं जन्माष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और इस दिन व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि विधान से भगवान की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण के साथ में श्रीराधारानी का भी आशीर्वाद मिलता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)