Solar eclipse 2020: 21 जून 2020 सूर्यग्रहण में ये तीन राशि वाले रहें सावधान, करे ये उपाय

सूर्यग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात 10 बजकर 20 मिनट से लग जाएगा और जो सूर्यग्रहण के साथ खत्म होगा। जब सूतक काल चल रहा होता है तो उस समय में सावधानियां बरती जाती है। उस समय में सभी लोगों को सावधानिया रखनी चाहिए। अगर आप नहीं जानते है कि सूतक काल में क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए, तो आज हम आपको बताएंगे की सूतक काल के समय मुनिष्य को किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।;

Update: 2020-06-12 13:25 GMT

Solar eclipse 2020: 21 जून को सूर्यग्रहण होने वाला है। जो कि विशेष सूर्यग्रहण है। इस दिन आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि है। यह सूर्यग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और इसका बहुत बड़ा प्रभाव हमें अपने जीवन में देखने को मिलेगा। यह ग्रहण बहुत बड़ा ग्रहण है। इस ग्रहण के प्रभाव काफी विचलित भी कर सकते हैं। इसके प्रभाव तूफान, भूकंप और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं लेकर आएंगे। इस ग्रहण का सूतक काल करीब 12 घंटे पहले लग जाता है। सूर्यग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात 10 बजकर 20 मिनट से लग जाएगा और जो सूर्यग्रहण के साथ खत्म होगा। जब सूतक काल चल रहा होता है तो उस समय में सावधानियां बरती जाती है। उस समय में सभी लोगों को सावधानिया रखनी चाहिए। अगर आप नहीं जानते है कि सूतक काल में क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए, तो आज हम आपको बताएंगे की सूतक काल के समय मुनिष्य को किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इस ग्रहण के दौरान छ ग्रहण बक्री रहने वाले हैं, शनि, गुरु, बुध, राहु केतु और शुक्र ब्रकी ग्रह है। यह ग्रहण मिथुन राशि में होने वाला है। इस ग्रहण के सूतक की शुरुआत 20 जून की रात 10 बजकर 20 मिनट से हो जाएगी। इस सूतक काल के दौरान पहले ही आप भोजन कर लें, क्योंकि सूतक काल में आपको खाना पीना नहीं करना है। खासकर गर्भवती महिलाएं सावधानी जरूर रखें। ग्रहण काल के दौरान आपको कुछ खाना नहीं है और चाकू छूरी का प्रयोग नहीं करना है। सब्जी फल आदि नहीं काटना है। ग्रहण काल की अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूतक काल में पाठ पूजा की जाती है देवी देवताओं छूने की मनाई है।

सूर्यग्रह के दिन ये तीन राशि वाले रखें सावधानिया

वृषभ राशि

सूर्यग्रह का सबसे बुरा प्रभाव वृषभ राशि पर पड़ेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण धन भाव में होगा। जो पॉपर्टी से जुड़े मामले है उनसे आपका दूर रहना है। इसके दौरान आपको कर्ज लेने से बचना है। अगर जरूरत है तो भी कर्ज न लें। आपके दुश्मन बढ़ सकते हैं। जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरा भाव वाणी का भी होता है। इस लिए सूर्य ग्रहण के दौरान अपनी वाली पर नियंत्रण रखना है। आप अनजाने में ऐसे शब्द बोल सकते हैं जो समाने वाले व्यक्ति को ठेस पहुंचा सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण सबसे ज्यादा जरूरी है और अपने खर्चों को कम करना होगा। आपको धन का लेनदेन करते समय सावधानी रखनी, क्योंकि यह ग्रहण धन के भाव में ही है।

वृषभ राशि वालों के लिए उपाय

इस दिन घी का दीपक जलाएं और उसमें कपूर डाल दें। उसके बाद दान पून्य जरूर करना है। ग्रहण समाप्त होने के बाद जो दान किया जाता है वह अच्छे प्रभाव डालता है। इसीलिए यह दान किया जाता है। जरूरतमंद लोगों को आप अनाज का दान कर सकते हैं और चावल, आटा, गेहूं और दाल दे सकते हैं। जब ग्रहण चल रहा हो तब अपने गुरु मंत्र का जप जरूर करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह सूर्यग्रहण बाहरवें भाव में है और यह भय का भाव होता है। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है यह बहुत ही भावनात्मक राशि होती है। ग्रहण के दौरान आपको यात्रा से बचना है, इसके अलावा पानी से दूर रहना है। ऐसी जगह नहीं जाना है जहां पानी बहुत ज्यादा हो। आपके मन में भय का भाव रह सकता है आपको छोटी छोटी बातों पर बहस करने से बचना है। यह स्थति अगले तेरह दिनों तक रह सकती है। कर्क राशि वालों का कर्ज ना लेना है नहीं देना है। खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं क्योंकि यह बारहवे भाव में है।

कर्क राशि वालों के लिए उपाय

कर्क राशि वाले जातक ग्रहण के समय अपने ईष्ठदेव के मंत्र का जप करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी भी गरीब व्यक्ति को आप अन्न, गुड, तिल या वस्त्र का दान कर सकते हैं। जो आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव में होगा। इस ग्रहण से 13 दिन तक सावधानियां बरतनी है। इस दौरान आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए आपको खाने पीने का ध्यान देना है। इनफैक्शन का खतरा है और आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी है। जिस भी काम को करना है विनम्रता से करना है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय

वृश्चिक राशि वाले जातक ग्रहण के समय अपने ईष्ठदेव के मंत्र का जप करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी भी व्यक्ति को आप अन्न, गुड, तिल या वस्त्र का दान कर सकते हैं। जो आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। 

Tags:    

Similar News