Solar Eclipse 2020: 21 जून को लगेगा सूर्यग्रहण, जानिए सूतक काल सही समय
Solar Eclipse 2020: इस साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून यानि कल लगने वाला है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों में सूतक लगता है। सूर्यग्रहण में सूतक 12 घंटे पहले लगता है तो चंद्रग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले लगता है। सूतककाल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना जाता है।;
Solar Eclipse 2020: इस साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून यानि कल लगने वाला है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों में सूतक लगता है। सूर्यग्रहण में सूतक 12 घंटे पहले लगता है तो चंद्रग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले लगता है। सूतककाल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना जाता है। सूतककाल को अशुभ समय माना जाता है। इस समय प्रकृति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। सूतक समय में ईश्वर का ध्यान करना सर्वोत्तम माना जााता है। साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण 21 जून 2020 को लगने वाला है और सूर्यग्रहण का सूतक का सही समय क्या होगा, सूतक किस दिन और कितने बजे लग जाएगा, साथ ही साथ बताएंगे की सूतक काल मान्य होगा की नहीं। सूतक काल के दौरान सावधानियों को अपनाना होगा की नहीं
सूतक काल के दौरान मंदिरों में भगवान से पट बंद कर दिए जाते हैं और घर में भी पूजा पाठ बंद कर दिया जाता है। सूतक लगने से पहले तुलसी के पत्ते को तोड़ लेना चाहिए, क्योंकि सूतककाल में तुलसी के पौधों को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है। गर्भवती महिला को सूतकाल से ही घर से बार निकलने की मनाहीं होती है। ऐसे में सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती रहती है। जिससे गर्भ में पल रहे शिशु को खतरा रहता है।
21 जून को लगने सूर्यग्रहण का सूतक का समय
ग्रहण का समय सुबह 10.14 बजे से शुरू होगा, वहीं ग्रहण की समाप्ति 1 बजकर 49 मिनट पर होगी, तो सूर्यग्रहण में सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इसलिए 20 जून की रात्रि 10 बजकर 14 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, जो सूर्यग्रहण के साथ ही दोपहर 1.49 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत दिखाई देगा इसलिए इस ग्रहण के सूतक और सारे नियम मान्य होंगे।