Solar Eclipse 2021: साल 2021 के पहले सूर्यग्रहण का सही समय, स्थान और सूतकाल, जानिए...

Solar Eclipse 2021: साल 2021 में पहला सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। तथा भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण किन किन देशों में दिखाई देगा। और इस सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं लगेगा। तो आइए आप भी जानें साल 2021 में लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण के बारे में जरुरी बातें।;

Update: 2020-12-28 10:26 GMT

Solar Eclipse 2021: साल 2021 में पहला सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। तथा भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण किन किन देशों में दिखाई देगा। और इस सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं लगेगा। तो आइए आप भी जानें साल 2021 में लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण के बारे में जरुरी बातें।


Also Read: tula Rashifal 2021: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

साल 2021 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं। जिनमें से दो सूर्य ग्रहण लगेंगे और दो चंद्र ग्रहण। और 10 जून 2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना है। जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो प्रकृति और मानव जीवन भी प्रभावित होता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। और 10 जून 2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण के रुप में दिखाई देगा। इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में जब चंद्रमा पृथ्वी के काफी दूर रहते हुए जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है अर्थात चंद्रमा सूर्य को इस प्रकार से ढकता है कि सूर्य का केवल मध्य भाग ही छाया में आता है और पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा द्वारा ढका दिखाई नहीं देता है बल्कि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण ये कंगन या वलय के रुप में चमकता है। कंगन आकर से बने इस सूर्य ग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Also Read: Vrishchik Rashifal 2021: जानिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

  • सूर्य ग्रहण की तिथि

साल 2021 में लगने वाला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021, दिन गुरुवार को लगने वाला है। और यह ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा।

  • सूर्य ग्रहण का समय

10 जून 2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार इस दिन दोपहर 01:42 बजे शुरू होगा। और इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति शाम 06:41 बजे होगी।

  • सूर्य ग्रहण की अवधि

इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग 05 घंटा 39 मिनट की होगी।

  • किन देशों में दिखाई देगा साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रुप से रूस, मंगोलिया, यूरोप, ग्रीनलैण्ड, कनाडा का उत्तरी-पूर्वी भाग और चीन के पश्चिमी भाग में दिखाई देगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण पूर्णरुप से अदृश्य रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में माना नहीं जाएगा। लेकिन जिन देशों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा उन देशों में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले ही लग जाएगा। जोकि ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। और वहां पर सूतक और ग्रहण के सारे नियम माने जाएंगे। वहां पर सूतक और ग्रहण के दौरान पूरी सावधानी बरतनी होगी। खासकर गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना होगा। उन्हें ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। खासकर ग्रहण की छाया गर्भ में बिलकुल नहीं पड़ने देना चाहिए। और ग्रहण के दौरान अपने खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता जरुर डाल लेना चाहिए। इससे उस भोजन ओर पेय पदार्थों में ग्रहण का दोष नहीं लगाता है। और ग्रहण के समय सभी लोगों को अधिक से अधिक भगवान का ध्यान और मंत्र जप करना चाहिए। और ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करके अपनी इच्छा के अनुसार दान भी अवश्य करना चाहिए। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

Tags:    

Similar News