Surya Grahan पर गर्भवती महिलाएं रखें इन खास बातों का ध्यान, पढ़िएं..
कल गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) लगने जा रहा है। इस ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।;
Surya Grahan 2023: कल गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट लेकर दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान लोगों को कई बातों को ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे ग्रहण में खासकर गर्भवती महिलाओं को इस परिस्थिति से बचना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक किरणों का दुष्प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं जिन बातें का खास ध्यान गर्भवती महिलाओं को रखना चाहिए। आइए जानते हैं...
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए खास सावधानी
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सूर्य को नहीं देखना चाहिए। इसके साथ ही ग्रहण लगने के बाद गर्भवती महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
ग्रहण लगने के बाद गर्भवती महिला को धारदार वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। जैसे- चाकू, कैंची इत्यादि।
गर्भवती महिला को ग्रहण लगने के बाद व इससे पहले स्नान करना जरूरी होता है। इसके साथ ही गर्भवती महिला को दूर्वा घास हाथ में लेकर भगवान का ध्यान करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण लगने के दौरान सोना नहीं चाहिए, खाना ना पकाएं, सिलाई का काम ना करें, मेकअप इत्यादि नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिला को ग्रहण लगने दौरान तुलसी पत्ती का सेवन करके दुर्गा स्तुति (Durga Stuti) या हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा आती है। और साथ ही गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:- जानें कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण, कब और कैसे देखें
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।