Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या के दिन करें ये टोटके, खत्म हो जाएगी नेगेटिव एनर्जी

Somvati Amavasya 2023: आज सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस्या का शुभ संयोग है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन स्नान और दान करने का एक विशेष महत्व है।;

Update: 2023-07-17 07:13 GMT

Somvati Amavasya 2023: आज सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस्या का शुभ संयोग है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन स्नान और दान करने का एक विशेष महत्व है। वहीं, अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आप विशेष फल प्राप्त कर सकेंगे। आइए इस खबर में जानते हैं सोमवती अमावस्या के कुछ उपाय...

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय

सोमवती अमावस्या के दिन दुर्गासप्तशती का पाठ करना बहुत ही फलदाई साबित होता है। इसके अलावा, श्री विष्णुसहस्रनाम का भी पाठ करने से भगवान की विशेष आशीर्वाद प्राप्त होती है। साथ ही किसी भी नदी में स्नान करके दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन गीता का भी पाठ करना चाहिए। व्यक्ति के जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।  

विजय मुहूर्त में बंगलामुखी अनुष्ठान करवाएं

ऐसी मान्यता है कि अगर आप राजनीतिक के क्षेत्र में विजय प्राप्त करना चाहते हैं, तो बगलामुखी अनुष्ठान जरूर करवाना चाहिए। राजनीतिक कार्य में सभी बाधाएं दूर हो जाती है। व्यक्ति के हर कामों में बढ़ोत्तरी होती है।

ये भी पढ़ें... सोमवती अमावस्या के दिन ये चार चीज जरूर करें, जीवन में बढ़ेगी खुशहाली

अभिजीत और अमृत काल में करें भगवान विष्णु की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस शुभ मुहूर्त में बृहस्पति और चंद्रमा के बीच मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख की प्राप्ति होती है। महामृत्युंजन मंत्र का भी जाप करना चाहिए। साधक के जीवन से सभी परेशानी दूर हो जाती है। 

 Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

Tags:    

Similar News