Sun Transit 2020: 14 जून 2020 सूर्य का गोचर 5 राशियों के लिए दिग्बली, चमकेगा भाग्य

सूर्य का गोचर 14 जून 2020 को होने वाला है। 14 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां राहु मौजूद है जहां बुध मौजूद है। यह गोचर 12 राशियों में से 5 राशियों प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि इन पास राशि वालों के लिए सूर्य इस एक महीने में दिग्बली रहने वाले हैं।;

Update: 2020-06-11 06:38 GMT

Sun Transit 2020: नौ ग्रहों में सूर्य अकेले ऐसे ग्रह हैं जो सबसे अधिक ऊर्जावान और सबसे अधिक शक्तिशाली और दिखाई देने वाले ग्रह हैं। सूर्य को ज्योति शास्त्र में आत्मा का दर्जा दिया गया है। सर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है और सूर्य के कारण ही संसार में जीवन संभव है। सूर्य अगर आपकी कुण्डली में अच्छी अवस्था में हो तो यह आपको राजा बना सकता है। पिता का कारक ग्रही भी सूर्य ही माना जाता है। सूर्य हमेशा एक माह में गोचर करता है। यह कभी भी बक्री नहीं तो, यानि यह मार्गी रहता है। सूर्य का गोचर 14 जून 2020 को होने वाला है। 14 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां राहु मौजूद है जहां बुध मौजूद है यानि राहु और बुध के पहरे से युति हुई है और अब सूर्य का गोचर मिथुन राशि में होने से बुध और सूर्य की युति होगी, जिससे बुधरादित्य राजयोग बन रहा है। यह गोचर 12 राशियों में से 5 राशियों प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि इन पास राशि वालों के लिए सूर्य इस एक महीने में दिग्बली रहने वाले हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले के लिए पंच भाग का स्वामी सूर्य है और तीसरे भाग में गोचर करेगा। जो कि साहस और पराक्रम का भाव है। यह गोचर उन लोगों के लिए अधिक अच्छा है जो घूमने फिरने या फिर यात्राओं से जुड़ा कोई काम करते हैं। फिर से उनकी इनकम का जरिया खुलने वाला है। मेष राशि के जातक अपने अंदर एक शक्ति का एहसास करेंगे, जिसके माध्यम से उनके जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करेंगे। वितीय स्थिति में आप प्रगति राह पर चलेंगे। इस राशि वाले लोग इस एक महीने में नया काम शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर ग्यारहवे भाव में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आप बहुत महत्वाकांक्षी होंगे, क्योंकि सूर्य का गोचर आपके मुनाफे, सफलता और लाभ के घर में है, इसी लिए यह गोचर आपको वो सफलता दिलाएगा, जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे। इस गोचर के द्वौरान आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता बड़ेगी। आप संगठनात्मक व्यक्ति के तौर पर उभर कर आएंगे, जिसके चलते अधिकारियों से सराहना मिलेगी। सरकार और सरकारी एजेंसियों से लाभ मिलेगा। अगर आप सिंघल है और प्रेम की तलाश कर रहे है तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

यह गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद अनुकूल साबित होने वाला है, क्योंकि यह आपके दसवें भाव में हैं। सूर्य का गोचर आपके करियर के भाव में है। करियर से जुड़े कामों के लिए यह गोचर बहुत ही अच्छा है। इससे आप अपने जीवन के लक्ष्यों को साकार कर पाएंगे। दसवे भाव में सूर्य दिग्बली होते हैं, इसलिए आपका करियर इस दौरान शिखर पर होगा। आपको नई भूमिका और नई जिम्मेदारियों के साथ सम्मानित किया जा सकता है। बिजनेस के मामले में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने हर कार्य में सक्षम भी होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर छठे भाव में होगा। हालांकि छठा भाव अच्छा नहीं माना जाता है, रोग और शत्रु का भाव होता है, लेकिन यहां सूर्य का गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इसको शत्रुओं, प्रतियोगिताओं, योगों का भाव कहा जाता है लेकिन सूर्य का यह गोचर आपके शत्रुओं पर विजय प्राप्त कराएगा। आपकी रोग प्रतिरोधक छमता अच्छी रहेगी। पुरानी बिमारियों से छूटकारा मिलेगा। इस दौरान आपको कानूनी मामलों पर भी विजय प्राप्त होगी। आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे।

कुंभ राशि

सूर्य आपके विवाह और साझेदारी का सातवें घर का स्वामी है। आपके प्रम, शिक्षा और बुद्धि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि में आपको अपने एक रवैए से थोड़ा दूर रहना है, जो जिद्दि रवैया है। बुधादित्य राजयोग यहां बन रहा है। उच्च अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। यह गोचर आपको हरएक उस विषय को समझने में मदद करेगा जिसे आप कठिन समझते हैं। बच्चे थोड़े से चिडचिड़े और नाराज हो सकते हैं, जिसके कारण माता पिता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन घर का माहौल सही रहेगा।

Tags:    

Similar News