Sun Transit 2020 : सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए अपनी राशि पर इसका प्रभाव

Sun Transit 2020 : सूर्य 16 नवंबर 2020 को अपनी मित्र राशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर को वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि को मंगल की राशि माना जाता है और सूर्य और मंगल में परस्पर मित्रता है। ऐसे में सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के जातको पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं...;

Update: 2020-11-15 10:22 GMT

Sun Transit 2020 :सूर्य का राशि परिवर्तन 16 नवंबर 2020 को तुला राशि से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सोमवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर होगा। जिसके बाद सूर्य 15 दिसंबर 2020 सोमवार को रात 11 बजकर 18 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे और उसके बाद सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है तो चलिए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर पर आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।


सूर्य गोचर मेष राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है । आठवें भाव मृत्यु का भाव कहलाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके अपने ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको इस और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारक आपकी वाणी में कटुता आ जाएगी। जिसकी वजह से आपके बहुत से कार्य भी बिगड़ सकते हैं।


  • सूर्य गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Taurus)

    वृषभ राशि के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। यह भाव विवाह का भाव कहलाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए रहेगा। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके अंदर गुस्सा बढ़ सकता है और वहीं आपके जीवनसाथी का अहंकार । जिसकी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में कटूता आ सकती है। आप दोनों के अंदर ही इस समय में अहम की भावना जाग्रत हो सकती है। जो आप दोनों के बीच में झगड़े बढ़ाने का कार्य करेगा।


सूर्य गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव में गोचर करेगा। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको अपने शत्रुओं से तो छुटकारा प्राप्त होगा। लेकिन इस समय आपके खर्चों में अधिकता रह सकती है। वहीं दूसरी और आपको हड्डियों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको इस समय में अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


सूर्य गोचर कर्क राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर पाचवें भाव में होने जा रहा है। पाचंवे भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके अंदर अहंकार की प्रवृत्ति जाग्रत हो सकती है। जिसकी वजह से आपका अपने प्रेमी के साथ विवाद हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपके आपके कुछ कार्यों में भी रूकावटें पैदा हो सकती हैं। इसके साथ ही आपका अपने बड़े भाई के साथ भी झगड़ा हो सकता है।


सूर्य गोचर सिंह राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Leo)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको भूमि भवन और वाहन के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन यह समय आपकी माता जी के स्वास्थय के लिए ठीक नहीं कही जा सकती । वहीं आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे यदि आपका कोई सरकारी काम काफी समय से अटका हुआ है तो वह इस समय में पूर्ण हो जाएगा।


सूर्य गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपका पराक्रम तो बढ़ेगा ही साथ ही आपके छोटे भाई बहनों को मान- सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी और इस समय आपके सभी काम भाग्य की वजह से पूर्ण हो जाएंगे।


सूर्य गोचर तुला राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव से वाणी और धन का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी वाणी में कटूता ला सकता है। जिसकी वजह से आपका अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो सकता है। वैसे धन के लिहाज से यह समय आपरके लिए ठीक ही कहा जा सकता है। लेकिन इस समय में आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।


सूर्य गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Scorpio)

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए पहले भाव में होने जा रहा है। पहले भाव से लग्न का विचार किया जाता है। इस समय में आपके अंदर अहंकार जाग सकता है साथ ही इस समय में आपके जीवनसाथी के अंदर गुस्सा बड़ सकता है। जो आपके वैवाहिक जीवन में कटूता ला सकता है। इसलिए आपको इस समय में संयम से काम लेना चाहिए। इसके अलावा इस समय में आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।


सूर्य गोचर धनु राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Sagittarius)

धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपके खर्चों में अधिकता आएगी और आपको आपके शत्रु भी इस समय में परेशान कर कर सकते हैं। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें असफलता भी प्राप्त हो सकती है। इस समय में आपको बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


सूर्य गोचर मकर राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Capricorn)

सूर्य का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव से लाभ का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको लाभ देने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी आय बढ़ सकती है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपको अपने बड़े भाई बहनों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा साथ ही आपकी कोई इच्छा भी इस समय में पूरी हो सकती है।


सूर्य गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। उन्हें इस समय में नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इतना ही नही कुंभ राशि के जो लोग सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें सरकारी नौकरी भी मिल सकती है।


सूर्य गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2020 Effects On Pisces)

मीन राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। दसवें भाव को कर्म भाव कहा जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आपको नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही इस समय में आपको सरकार से भी लाभ हो सकता है। पिता के साथ यदि आपका कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी यह तलाश इस समय में पूरी हो सकती है।

Tags:    

Similar News