Sun Transits 2020: 14 जून 2020 को सूर्य का मिथुन राशि मे गोचर, जानिए मकर राशि पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नव ग्रहों का राजा कहा गया है। कुंडली में सूर्य के प्रभाव से ही व्यक्ति को मान सम्मान सरकारी नौकरी राजनीतिक जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। आज आपको बताएंगे कि सूर्य का गोचर मकर राशि के लिए कैसा रहेगा।;

Update: 2020-06-12 12:38 GMT

Solar eclipse 2020: सूर्य एक माह की अवधि में एक राशि में गोचर करता है। इस दौरान सूर्य विभिन्न राशि के अलग अलग भागों में स्थित होकर उन्हें प्रभावित भी करता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। इसके समीप आने पर किसी भी ग्रह का प्रभाव शून्य हो जाता है। सूर्य के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन संभव नहीं है। सूर्य के प्रकाश से जीवों को जीवन मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नव ग्रहों का राजा कहा गया है। कुंडली में सूर्य के प्रभाव से ही व्यक्ति को मान सम्मान सरकारी नौकरी राजनीतिक जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। आज आपको बताएंगे कि सूर्य का गोचर मकर राशि के लिए कैसा रहेगा।

मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर

सूर्य 14 जून 2020 रविवार को रात 11 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेगा। सूर्य मकर राशि केछठे भाव में होगा। इस परिवर्तन से इस भाव को शत्रुओं, प्रतियोगितायों और रोगों का भाव कहा जाता है। इस भाव में मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहेगा।

आप अपने प्रतिद्वंदियों में पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी रोग प्रतिरोधक छमता कमाल की होगी। लम्बे समय से चल रही बिमारियों से आपको छूटकारा मिलेगा। इस दौरान आपको कानूनी मामलों में भी विजय प्राप्त होगी। कर्ज और लोन उतारने के लिए यह गोचर बहुत ही अच्छा है। इस गोचर काल में आपने बार से कोई पैसा लिया हुआ है या किसी बैंक से लोन लिया हुआ है तो उसे उतारने में आप सक्ष्म होंगे। पेशवर जीवन में आपके काम को सराहना मिलेगी। आप किसी ऑफिस में कार्यरत है तो आपके बॉस या उच्च अधिकारी आपकी सराहना करते नजर आएंगे।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करने पर आपके कुछ मामलों अच्छे लाभ की स्थति बनेगी और कुछ मामलों में हानि भी संभव है। कोई आस पड़ोसी और कोई अपना आप पर कोई झूठा आरोप भी लगा सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी धूमिल हो सकती है तो ऐसे लोगों से थोड़ा सावधान रहें। शत्रुओं को परास्त करने में आप सफल होंगे। आपके शत्रु आपके सामने नहीं टिक पाएंगे। चाहे वो व्यापार हो या कोई भी मामला हो। खर्च के मामले में यह बिल्कुल विषम परस्थिति उत्पन्न करेगा। क्योंकि इस दौरान कुछ लोगों को कर्ज भी लेना पड़ सकता है। यदि आपको कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपके पक्ष में फैसला आने की पूरी पूरी संभावनाएं रहेंगी। खुद को साबित करने के लिए आपको विशेष मेहनत करने की आवश्यकता होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। मकर राशि वाले स्वास्थ्य और धन के मामले में थोड़ा संभलकर रहें। परिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण भी बन सकता है।   

Tags:    

Similar News