Shukra Grah Ke Upay : सुंदर और जवान बने रहना चाहते हैं आप तो शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत

सभी लोग जानते हैं कि, नवग्रह को प्रभाव हमारी जीवनशैली पर पड़ता है, चाहें वो बच्चा हो अथवा वृद्ध। नवग्रहों में से शुक्र ग्रह को सौन्दर्य का कारक ग्रह माना जाता है। अगर शुक्र ग्रह कुण्डली में अच्छे घर में बैठा हो और बलवान हो तो ऐसा जातक सुन्दर, हंसमुख और सुन्दर नेत्रों वाला होता है। आपके कई ऐसे जातकों को देखा होगा जो अधिक उम्र के हो जाने के बावजूद भी कम उम्र के दिखाई देते हैं। इसका कारण केवल यहीं होता है कि, उनका शुक्र ग्रह अच्छे घर में बैठा होता है और बलवान स्थिति में होता है। अगर आप भी सुन्दर दिखना चाहते हैं, अधिक आयु हो जाने के बाद भी जवान दिखाई देना चाहते हैं तो आप अपनी कुण्डली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय जरुर करें। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में...;

Update: 2021-08-10 03:37 GMT

Shukra Grah Ke Upay : सभी लोग जानते हैं कि, नवग्रह को प्रभाव हमारी जीवनशैली पर पड़ता है, चाहें वो बच्चा हो अथवा वृद्ध। नवग्रहों में से शुक्र ग्रह को सौन्दर्य का कारक ग्रह माना जाता है। अगर शुक्र ग्रह कुण्डली में अच्छे घर में बैठा हो और बलवान हो तो ऐसा जातक सुन्दर, हंसमुख और सुन्दर नेत्रों वाला होता है। आपके कई ऐसे जातकों को देखा होगा जो अधिक उम्र के हो जाने के बावजूद भी कम उम्र के दिखाई देते हैं। इसका कारण केवल यहीं होता है कि, उनका शुक्र ग्रह अच्छे घर में बैठा होता है और बलवान स्थिति में होता है। अगर आप भी सुन्दर दिखना चाहते हैं, अधिक आयु हो जाने के बाद भी जवान दिखाई देना चाहते हैं तो आप अपनी कुण्डली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय जरुर करें। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Ratna Jyotish : छप्पर फाड़ कर बरसेगा धन, गोमेद ऐसे करें धारण, जानें मंत्र और पहनने की विधि

  • अगर आपकी कुण्डली में शुक्र ग्रह कारक है, अच्छे घर का स्वामी है, अच्छे घर में बैठा हुआ है, सूर्य के साथ युति करके बैठा हुआ है तो आप शुक्र ग्रह का रत्न हीरा धारण करें।
  • वहीं हीरा धारण करने से पहले आप किसी विद्वान आचार्य अथवा पंडित की सलाह अवश्य लें।
  • आप प्रतिदिन सफेद चंदन का तिलक अवश्य लगाएं और इत्र आदि सुगंधित चीजों का प्रयोग अधिक मात्रा में करें।
  • शुक्र ग्रह को अपनी कुण्डली में मजबूत स्थिति में लाने के लिए आप शुक्रवार के दिन नमक खाना छोड़ दें।
  • शुक्र को मजबूत करने के लिए और जवान बने रहने के लिए आप अपने आप को सजा संवार कर रखें। कपड़े हमेशा नए अथवा साफ-सुथरे और और धुले हुए ही धारण करें।
  • सुन्दर और जवान दिखने के लिए आप शुक्रवार के दिन मछलियों को खाना दे सकते हैं।
  • वहीं अगर आपकी कुण्डली में शुक्र ग्रह नीच राशि, शत्रु राशि आदि में बैठा हो तो आप हर शुक्रवार को शुक्र की वस्तुओं का दान करें।

शुक्र की वस्तुएं

दूध, दही, चावल और शक्कर आदि

  • इसके अलावा अगर आप कुछ और अधिक उपाय करना चाहते हैं तो आप शुक्र के मंत्र और बीजमंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पत्नी या दूसरी स्त्रियों का आदर सत्कार करते रहें और आप अपने भोजन में से थोड़ा भोजन निकालकर गाय को प्रतिदिन अवश्य खिलाएं।

इन उपायों को करके आप शुक्र ग्रह को प्रसन्न कर सकते हैं और उसे अपनी कुण्डली में बलवान बना सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News