आर्थिक और शारीरिक समस्या को दूर करने के लिए रविवार को करें ये 5 उपाय, मिलेगा शानदार फायदा!
Ravivar dhan prapti ke Upay: आज हम आपके लिए रविवार के दिन किए जाने वाले शानदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं, आइए आपको रविवार के 5 उपाय बताते हैं...;
हर कोई चाहता है कि उसे जीवन की सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त हो। इसके लिए वो कई तरह के उपायों को भी अपनाता है। दिन-रात मेहनत भी कर अपने जीवन को सुखमय बनाने की कोशिश करत है। हालांकि, फिर भी पैसों से लेकर कामकाज में कोई खास तरक्की नहीं हो पाती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है और अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है तो आपको सूर्य के दिन यानी रविवार को कुछ उपाय अपनाने चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार कामकाज से लेकर हर तरह के संकटों का सूर्य देव समाधान करते हैं। अगर कोई व्यक्ति हर रविवार उनके नाम का व्रत रखता है तो इसे कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। कभी भी उसे आर्थिक या शारारीरिक कष्ट नहीं होते हैं। आज हम आपके लिए रविवार के दिन किए जाने वाले 5 शानदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं, आइए आपको रविवार के 5 उपाय बताते हैं...
रविवार को करें ये 5 उपाय
- रविवार की सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद उगते सूर्य को तांबे के बर्तन से अर्घ देना चाहिए। अगर आप रोजाना सूर्य को अर्घ देंगे तो आपको कामकाज और धन लाभ होगा।
- रविवार की शाम को सूर्यास्त हो जाने के बाद पीपल के पेड़ के पास जाएं। वहां चौमुखी दीपक में तेल का दीप जलाएं। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप पर सूर्यदेव और मां लक्ष्मी की असीम कृपा होगी।
- रविवार की रात को सोने से पहले अपने सिरहाने एक गिलास में दूध भरकर रख दें। इसके बाद अगली सुबह यानी सोमवार को पूजा-पाठ करने के बाद इस दुध को ग्रहण कर लें। कहा जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति के सभी बिगड़े कार्य पूर्ण होते हैं।
- हर रविवार अपने माथे पर चंदन लगाएं। साथ ही घर के अन्य सदस्यों के भी माथे पर इसे लगा दें। इससे मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। घर में धन की उन्नती भी होती है।
- रविवार के दिन 2 नई झाड़ू खरीदें और उसे अगले दिन यानी सोमवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद इन दोनों झाड़ू को किसी भी मंदिर में रखकर आ जाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान आपको कोई टोके नहीं। इस उपाय को करने पर धन लाभ हो सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।