Surya and Chandra Grahan 2022 date And Time: साल 2022 में कुल कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे, जानें भारत का सही समय

Surya and Chandra Grahan 2022 date And Time: साल 2022 में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे। इनका सही समय क्या है और क्या इसका सूतककाल भारत में मान्य होगा या नहीं।;

Update: 2021-11-28 03:28 GMT

Surya and Chandra Grahan 2022 date And Time: साल 2021 समाप्त होने में अब केवल एक माह शेष रह गया है। वहीं साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लगने वाला है। इसी के साथ यह चर्चा भी होने लगी है कि अगले साल कौन-कौन से ग्रहण पड़ेंगे और कब-कब पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं साल 2022 में पड़ने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में...

ये भी पढ़ें: Vashikaran: टोटके से घर बैठे ही करवाएं अपने विरोधियों में लड़ाई, जानें लहसुन का ये अचूक प्रयोग

साल 2022 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे। इनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। पंचांग के मुताबिक, साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। वहीं इस सूर्य ग्रहण को लगने का दोपहर 12:15 बजे से शाम 04:07 बजे तक होगा।

माना जा रहा है कि यह एक आंशिक ग्रहण होगा। जोकि दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखने को मिलेगा। वहीं भारत में इसका प्रभाव ना के बराबर होगा। इसीलिए इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होग।

वहीं पंचांग की मानें तो साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। जोकि एक आंशिक ग्रहण के रूप में ही होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण शाम को 04:29 बजे से 05:42 बजे तक लगेगा। यह ग्रहण यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिक में दिखाई देगा। वहीं इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा और इसीलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

वहीं साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। यह ग्रहण सुबह 07:02 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक लगेगा। माना जा रहा है कि इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर में भी देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल विशेष रूप से प्रभावी माना जाएगा और गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी सावधान रहना होगा।

वहीं 16 मई के बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगेगा और यह भी एक पूर्ण चंद्र ग्रहण ही होगा। इस ग्रहण में भी सूतक काल मान्य होगा। इसका प्रभाव भारत समेत दक्षिणी-पूर्वी यूरोप, एशिया और आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिन्द महासागर में देखने को मिलेगा।

वहीं चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 01:32 बजे से होगी और शाम 07:27 बजे चंद्र ग्रहण पूरा होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News