Surya Grahan 2021: कल लगेगा साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण, इस राशि के जातक हो जाएं सावधान, जानें इसके प्रभाव

Surya Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद अब फिर से साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। तो आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण का समय और प्रभाव।;

Update: 2021-12-03 06:00 GMT

Surya Grahan 2021: 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लग चुका है। वहीं अब इसके 15 दिन बाद ही साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की तारीख क्या होगी और समय क्या होगा और वहीं इसका प्रभाप क्या होगा। तो आइए जानते हैं साल के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण के बारे में...

ये भी पढ़ें:Kalashtami 2022: साल 2022 में भगवान कालभैरव की पूजा कब-कब होंगी, जानें कालाष्टमी व्रत तिथि, माह और वार कैलेंडर

सूर्य ग्रहण का ज्योतिष के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है, इसे अशुभ घटना आंकी जाती है। यहीं कारण है कि, इस दौरान पूजा पाठ और शुभ कार्यों की मनाही होती है। मान्यताओं की मानें तो सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रस्त हो जाते हैं। जिससे सूर्य की रोशनी और प्रकृति में अशुभता आ जाती है। वहीं साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर 2021, दिन शनिवार को लगेगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार 04 दिसंबर 2021 को मार्गशीर्ष मास की अमावस्या है। ग्रहण का सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्यदेव सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। इस दौरान सिंह राशि के जातक सभी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

घर के बाहर सावधानी बरतें और अधिक लाचार होने से बचें। इस दौरान आपका शत्रु हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरुरत है। संभव हो तो किसी को भी उधार देने और लेने से बचें।

वहीं पंचांग की मानें तो सूर्य ग्रहण लगभग चार घंटे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण सुबह 10:49 बजे से शुरु होगा और जोकि लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03:07 बजे पूरा होगा।

04 दिसंबर को लगने जा रहे इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्योंकि यह ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। ज्योतिष के अनुसार पूर्ण ग्रहण पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News