Surya Grahan 2023: जानें कब लगता है कंकणाकृति सूर्य ग्रहण

20 अप्रैल यानी कल साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (surya grahan) लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत कल प्रात: सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट तक है। सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की है। जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी विशेष जानकारी....;

Update: 2023-04-19 07:55 GMT

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण (surya grahan) लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत कल प्रात: सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट तक है। कल लगने वाले इस सूर्य ग्रहण का कुल समय 5 घंटे 24 मिनट है। जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी विशेष जानकारी...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रहण का अपना एक विशेष महत्व होता है। इस साल 2023 के सूर्य ग्रहण के अनुसार कल सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में मौजूद रहेंगे। यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। 

जानें कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देखा। यह सूर्य ग्रहण मुख्य रुप से चीन, थाईलैंड, अमेरिका, मलेशिया, जापान,न्यूजीलैंड, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में दिखेगा।

जानें क्यों इस ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा

20 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। शास्त्रों के मुताबिक, कहा जाता है कि जहां ग्रहण का असर होता है वहां सूतक काल प्रभावी माना जाता है। जिसके कारण भारत में यह सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। शास्त्रों के मुताबिक, जब सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है और ग्रहण के समाप्त होने तक यह रहता है।

Also Read: सूर्य ग्रहण : 20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला ग्रहण, देश में नहीं होगा असर

साल का पहला सूर्य ग्रहण रहेगा खास

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण खास होगा। इससे पहले यह खास सूर्य ग्रहण साल 2013 में लगा था। यह सूर्य ग्रहण एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि कल यह लगने वाला सूर्य ग्रहण कंकणाकृती ग्रहण है। खगोल विज्ञान के अनुसार, यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होता है। इस ग्रहण की शुरुआत कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में होती है। लेकिन फिर धिरे-धिरे पूरी तरह सूर्य ग्रहण में बदल जाता है। इस कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के बीचों-बीच में आ जाते हैं। जिसके बाद सूर्य कुछ समय तक एक चमकदार अंगूठी के रूप में दिखाई देता है।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News