Surya Grahan 2023 : साल 2023 में कब और कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे, देखें पूरी डिटेल

Surya Grahan 2023 : साल 2023 में पहला और दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा। वहीं ग्रहण लगने का सही समय क्या होगा। क्या सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य होगा अथवा मान्य नहीं होगा। वहीं साल 2023 में लगने वाला ये सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखायी देगा। वहीं साल 2023 में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखायी देगा या नहीं। तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में ये सभी बातें...;

Update: 2022-11-19 08:14 GMT

Surya Grahan 2023 : साल 2023 में पहला और दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा। वहीं ग्रहण लगने का सही समय क्या होगा। क्या सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य होगा अथवा मान्य नहीं होगा। वहीं साल 2023 में लगने वाला ये सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखायी देगा। वहीं साल 2023 में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखायी देगा या नहीं। तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में ये सभी बातें...

साल 2023 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की बात करें तो इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। वहीं साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा, जोकि भारतीय समय के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखायी देगा। इसीलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और ना ही इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य रहेगा। बल्कि ये सूर्य ग्रहण दक्षिणी-पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंदमहासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखायी देगा और वहां इस ग्रहण का सूतककाल भी मान्य रहेगा।

हिन्दी पंचांग के अनुसार, साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2022, दिन गुरूवार के दिन सुबह 07:04 बजे से प्रारंभ होगा और दोपहर में 12:29 बजे पर समाप्त होगा।

वहीं साल 2023 में साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार को लगेगा। जोकि पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखायी नहीं देगा। इसीलिए इस सूर्य ग्रहण का भी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। वहीं साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और आर्कटिक आदि जगहों पर देखा जाएगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News