Swapan shastra: भगवान श्रीहरि का सपने में आना है बहुत बड़ी बात, जानें किस देवी-देवताओं के दर्शन से क्या होता है लाभ
- जानें, सपने में शिवलिंग के दर्शन होने का मतलब
- जानें, सपने में भगवान राम के दर्शन का लाभ
- जानें, सपने में भगवान श्रीकृष्ण दर्शन का फायदा
;
Swapan shastra: स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अकसर नींद में लोग जो कुछ देखते हैं, अधिकतर लोग सुबह तक या तो भूल जाते हैं या फिर थोड़ा-बहुत ही याद रख पाते हैं, लेकिन कई बार रात्रि के दौरान नींद में देखे गए कुछ सपने दिनभर दिमाग में चलते रहते हैं। वहीं इस प्रकार के सपनों में से एक है सपने में भगवान अथवा किसी देवी-देवता को देखना। रात्रि के दौरान सपने में भगवान का दिखाई देना कुछ विशेष संकेत की ओर इशारा करता है। वहीं सपने में अलग-अलग देवी-देवताओं और भगवान के दर्शन होने का अलग-अलग ही अर्थ होता है। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में किस देवी-देवता के दर्शन देने का क्या संकेत होता है।
ये भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2021 : अहोई अष्टमी पर क्यों पहनी जाती है स्याहु माला, जानें इसके ये महत्वपूर्ण कारण
सपने में शिवलिंग के दर्शन
अगर किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं, तो समझ लेना कि आपकी जिंदगी की सभी परेशानियां समाप्त होने वाली हैं। साथ ही आपको पैसा और खूब पहचान मिलने वाली है। वहीं अगर आपको सपने में शिवजी के दर्शन होते हैं तो समझ लेना कि आपका अच्छा समय आने वाला है।
सपने में मां दुर्गा का आना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में लाल रंग के वस्त्र में मां दुर्गा दिखाई दे तो आपके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। जिंदगी के किसी भी क्षेत्र में आपकी किस्मत चमकने वाली है। फिर चाहे वे पारिवारिक जिंदगी हो या फिर करियर। लेकिन अगर मां दुर्गा के साथ अगर आपको दहाड़ता हुआ शेर दिखाई दे तो समझ लेना कि यह किसी समस्या के आने का संकेत दे रहा है।
सपने में श्रीराम के दर्शन
अगर सपने में भगवान श्री राम के दर्शन होते हैं तो समझ लेना कि आपकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। कहते हैं कि ऐसा सपना तरक्की दिलाता है।
सपने में श्रीकृष्ण के दर्शन
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान कृष्ण दिखें तो आपके जीवन में प्रेम के फूल खिलने का संकेत है। इतना ही नहीं, ये किसी सफलता की ओर इशारा भी देता है।
सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन
वैसे तो मां लक्ष्मी के सपने में दिखने से पता ही चल रहा कि इसका क्या संकेत हैं। लेकिन हम फिर भी स्वप्न शास्त्र के अनुसार बता देते हैं कि अगर कमल के आसन पर बैठी मां लक्ष्मी सपने में दिखाई दें तो व्यक्ति को बेशुमार धन की प्राप्ति होने वाली है। वहीं, अगर किसी कारोबारी को ऐसा सपना दिखे तो उसे बहुत बड़ा धन लाभ होने वाला है।
सपने में श्रीहरि नारायण के दर्शन
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भगवान श्रीहरि नारायण आना बहुत बड़ी बात होती है। अगर सपने में भगवान विष्णु के दर्शन होते हैं तो मान लीजिए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। यह कोई बड़ी सफलता मिलने का संकेत है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)