Swapan Shastra : सपने में अगर आपने पकड़ ली ये मछली तो आपकी हो सकती है बल्ले-बल्ले

  • वास्तविक जीवन में भी लोग अपने घरो में और अपनी दुकान, कारोबारी स्थान आदि जगहों पर फिश पॉट रखते हैं।
  • मछली वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी काफी अच्छी मानी जाती हैं।
  • अगर आप सपने में मछली देखते हैं तो सपने में मछली देखने के शुभ और अशुभ फल दोनों ही होते हैं।
;

Update: 2021-08-08 03:13 GMT

Swapan Shastra : वास्तविक जीवन में भी लोग अपने घरो (home) में और अपनी दुकान (shop), कारोबारी स्थान (business) आदि जगहों पर फिश पॉट (fish pot) रखते हैं। जिसे एक्यूवेरियम (aquarium)बोलते हैं, जिसमें रंग-बिरंगी मछलियां घूमती रहती हैं। तो मछली वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी काफी अच्छी मानी जाती हैं और स्वप्न के अन्दर भी अगर मछली आपको दिखाई देती है तो ये आर्थिक तरक्की के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। अगर आप सपने में मछली देखते हैं तो सपने में मछली देखने के शुभ और अशुभ फल दोनों ही होते हैं। यदि आप सपने में मात्र मछली को देख रहे हैं यानी कोई साधारण मछली हो अथवा रंग-बिरंगी मछली भी आपके सपने में हो सकती है तो यह एक शुभ स्वप्न माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि, निकट भविष्य में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रोग्रेस हो सकती है, आपकी तरक्की हो सकती है और आपको धन लाभ मिल सकता है। यानी यह एक अच्छा सपना माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Hariyali Amavasya 2021 : नौकरी, कारोबार में तरक्की और जीवन में खुशहाली पाने के लिए आज हरियाली अमावस्या पर जरुर करें ये काम

वहीं आप अगर अपने सपने में शार्क मछली को देख रहे हैं तो इसका मतलब होता है कि, निकट भविष्य में आपको आर्थिक नुकसान होने वाला है। सपने में साधारण मछली देखना ही शुभ होता है, लेकिन जो आक्रामक मछली होती हैं, जैसे की 'शार्क' इस तरह की मछली को सपने में देखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा सपना नहीं माना जा सकता है। माना जाता है कि, आप निकट भविष्य में कर्ज में डूब सकते हैं।

वहीं यदि आप सपने में मछली पकड़ रहे हैं, आप देख रहे हैं कि आपने सपने में मछली को पकड़ लिया है तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है, शुभ सपना माना जाता है और इस सपने का मतलब होता है कि, आपको निकट भविष्य में अचानक से धन की प्राप्ति होने वाली है। यानी आपको अचानक से बहुत अधिक धन मिल सकता है। तो इसलिए यह सपना भी बहुत अच्छा सपना माना जाता है।

वहीं अगर आप सपने में मछली को आटे की गोलियां खिलाते हैं, तो यह भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इस अर्थ होता है कि, आपक निकट भविष्य में धार्मिक विचारधारा के साथ जुड़ेंगे। यानी आपकी जो प्रवृति है वो धार्मिक होने वाली है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News