Swapan Shastra : सपने में अनार देखने का ये मतलब जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप

Swapan Shastra : अनेकों तरह के स्वप्न अनेकों तरह के संकेत देते हैं। सपने भविष्य के शुभ-अशुभ के बारे में जरुर संकेत देते हैं। अगर आपको सपने में अनार दिखाई देता है तो इसका क्या अर्थ है, आइए जानते हैं।;

Update: 2021-08-25 06:41 GMT

Swapan Shastra : अनेकों तरह के स्वप्न अनेकों तरह के संकेत देते हैं। सपने भविष्य के शुभ-अशुभ के बारे में जरुर संकेत देते हैं। अगर आपको सपने में अनार दिखाई देता है तो इसका क्या अर्थ है, आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें : Janmashtmi 2021 : जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है, जानिए...

यदि आपने सपने में अनार को देखा है तो ये बहुत ही शुभकारी सपना माना जाता है। वैसे भी अनार का संबंध लक्ष्मी से माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक अनार के वृक्ष में महालक्ष्मी का वास होता है। अगर आप भी सपने में अनार को देखते हैं तो ये सपना धन प्राप्ति, नौकरी, व्यापार, धंधे में फायदा, नौकरी मिलना इत्यादि की ओर संकेत करता है।

वहीं अगर सपने में आप अनार को खाते हुए देखते हैं तो जल्दी ही धन की प्राप्ति होने का भी संकेत मिलता है।

वहीं सपने में अगर आप अनार का पेड़ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है अथवा आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या आपको जल्दी ही कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

वहीं सपने में बहुत सारे अनार देखने का मतलब है कि, आपके जीवन में जो भी मुश्किलें आई हैं वो मुश्किलें अब बहुत जल्दी ही कम हो जाएंगी।

वहीं अगर आपने सपने में स्वयं को अनार खरीदते हुए देखा है तो आपको बहुत जल्दी ही कोई बहुत बड़ी खुशी मिलने का भी संकेत हैं।

वहीं सपने में अनार बेचने का मतलब शुभ नहीं माना जाता है, स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में अनार बेचना बहुत अशुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब होता है आपके निकट भविष्य में परेशानियां आने वाली हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News