Swapan Shastra : सावन के महीने में आपको आ जाए ऐसा सपना तो समझ लो अच्छे दिन आ गए

Swapan Shastra : सावन का महीना बहुत ही खास और पवित्र माना गया है। इसी महीने में लोगों के मन में प्यार की किलकारियां गूंजती हैं। ये महीना प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं इसी महीने में शिवजी के भक्त उनकी भक्ति में मग्न रहते हैं। ये महीना भक्ति का महीना भी माना जाता है। वहीं क्या आपको पता है कि, कुछ खास ऐसे सपने होते हैं जो उसी व्यक्ति को आते हैं जो दुनिया में सबसे पवित्र और देवी-देवताओं का चहेता होता है। क्या आपको पता है कि, ऐसे पांच सपने सिर्फ उसी व्यक्ति को आएंगे जो तरक्की की ओर जाने वाला हो। यानी कि, उसकी जिन्दगी बदलने वाली हो। तो आइए जानते हैं उन पांच सपनों के बारे में...;

Update: 2021-08-09 04:41 GMT

Swapan Shastra : सावन का महीना बहुत ही खास और पवित्र माना गया है। इसी महीने में लोगों के मन में प्यार की किलकारियां गूंजती हैं। ये महीना प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं इसी महीने में शिवजी के भक्त उनकी भक्ति में मग्न रहते हैं। ये महीना भक्ति का महीना भी माना जाता है। वहीं क्या आपको पता है कि, कुछ खास ऐसे सपने होते हैं जो उसी व्यक्ति को आते हैं जो दुनिया में सबसे पवित्र और देवी-देवताओं का चहेता होता है। क्या आपको पता है कि, ऐसे पांच सपने सिर्फ उसी व्यक्ति को आएंगे जो तरक्की की ओर जाने वाला हो। यानी कि, उसकी जिन्दगी बदलने वाली हो। तो आइए जानते हैं उन पांच सपनों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Savan Somvar Vrat : सावन का तीसरा सोमवार आज शिवलिंग पर चढ़ा दे ये एक चीज, करें आटे का ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

शिवलिंग को देखना

अगर आपको सावन के महीने में शिवलिंग दिखाई देता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि, भोलेनाथ आपसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं। ये सपने केवल उसी व्यक्ति को आने वाले हैं जो एक सच्चा और तरक्की की ओर जाने वाला हो। अगर आपको ये सपना आए तो तुरन्त आपको शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। ऐसे सपने आने पर हमें इस बात का भी पता चलता है कि, पूर्व जन्मों में हमें भगवान शिव की पूजा करने की इच्छा रही होगी।

गंगा की धारा को देखना

खास सावन के महीने में अगर आपको सपने में गंगा की धारा दिखाई देती है तो आपको ये समझना चाहिए कि, आप एक बहुत पवित्र व्यक्ति हैं। आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। सपनों में बहती हुई गंगा देखना, सपनों में झरनों का पानी देखना ये सब अमीर बनने के संकेत होते हैं। कहा जाता है कि, खास सावन के महीनों में अगर सपनों में गंगा दिखाई देती है तो वह व्यक्ति कुछ खास होता ही होता है और सीधे तौर पर अमीर हो जाता है।

नाग-नागिन का जोड़ा

अगर सावन के महीने में जिस भी व्यक्ति को नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देता है तो वह व्यक्ति बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे सपने सिर्फ उसी व्यक्ति को आते हैं जो तरक्की की ओर जा रहा हो। वहीं सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखना प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे सपने बताते हैं कि, आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होने वाला है।

धार्मिक इमारतें

व्यक्ति को सावन के महीने में सपनों के दौरान धार्मिक इमारतें, धार्मिक यात्रा और देवी-देवताओं का सपना आना बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे सपने केवल उसी व्यक्ति को आने वाले होते हैं जो एक पवित्र इंसान हो। ऐसे व्यक्तियों को तरक्की जल्दी ही मिल जाती है। वहीं सपनों में अगर कोई आपके माथे पर तिलक लगा दें तो तरक्की की निशानी होती है।

सपनों में बोलता हुआ मेंढक और मछलियां देखना

अगर आपके सपनों में सावन के महीने में मेंढक बोलता हुआ दिखाई देता है और मछलियां पानी में तैरती हुई दिखाई देती हैं तो आपकी किस्मत चमकने वाली है। ये सपने सुख-समृद्धि, धन- दौलत सब कुछ दे सकते हैं। सपनों में बोलता हुआ मेंढक शुभता का प्रतीक है और मछलियां देखना दौलत की ओर इशारा है, वो भी खास सावन के महीने में।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News