Swapn Shashtra: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapn Shashtra: सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत खास और शुभ माना जाता है। इस महीने में सपना देखना और भी खास हो जाता है। आइए हम जानते हैं कि सावन के महीने में सांप देखना शुभ होता है या फिर अशुभ...;

Update: 2023-08-13 07:55 GMT

Swapn Shashtra: सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत खास और शुभ माना जाता है। ये सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस महीने में विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ की ही पूजा-अर्चना की जाती है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस सावन मास में सपना देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी के साथ ही स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में सांप देखना, उसके रंग और स्थिति पर निर्भर करता है। आइए हम जानते हैं कि सावन के महीने में सांप देखना शुभ होता है या अशुभ...

सपने में सफेद रंग का सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सपने में सफेद रंग का सांप देखता है, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो यह कोई शुभ संकेत की ओर इशारा करता है। वहीं आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है। इसके अलावा, आपको धन मिलने का भी संकेत देता है। साथ ही, आपके बिजनेट में दिन दोगुना रात चौगुना बरकत होगी। अगर आप कहीं नौकरी कर रहे हैं, तो नौकरी में भी आपको प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही, आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

सपने में पीले रंग का सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पीले रंग के सांप दिखने का मतलब है कि आपको घर से दूर जाना हो सकता है। वहीं, आप बिजनेस या फिर नौकरी की तलाश में घर-परिवार से अलग जा सकते हैं। इसके अलावा, इस यात्रा से आपके इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें... रोज सुबह हथेली का करें दर्शन, परमात्मा की हाेगी प्राप्ति

सपने में सांप के दांत देखना

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सावन के महीने में सपने में सांप के दांत देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। आपके घर-परिवार में किसी तरह का कोई हानि हो सकती है। आपके बिजनेस में भी हानि संभव है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News