Swapn Shastra : जिस भी व्यक्ति को आते हैं ऐसे सपने, बन जाता है करोड़पति
- सपने (Sapne) देखना मानव जीवन (human life) में सामान्य प्रक्रिया है।
- सपनों का वास्तविक जीवन (real life) से कोई लेना देना नहीं होता है।
- जानें, धन योग बनाने वाले सपने
;
Swapn Shastra : सपने (Sapne) देखना मानव जीवन (human life) में सामान्य प्रक्रिया है। व्यक्ति सपने में कई ऐसी चीजें देखता है जिनका उसके वास्तविक जीवन (real life) से कोई लेना-देना नहीं होता है, लेकिन ये चीजें भविष्य (future) में होने वाली कुछ घटनाओं का संकेत अवश्य देती हैं। ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र (astrology and dream science) के मुताबिक ये संकेत शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र अनुसार वो कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें स्वप्न में देखने से धन लाभ (money gain) होने के योग बनते हैं और माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें : Gochar 2021 : जून में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन करेगा लॉकडाउन को समाप्त
सपने में भगवान को देखना शुभ माना जाता है। ये सपना जीवन में प्रगति का संकेत देता है। वहीं सपने में देवी-देवताओं को देखने पर भी धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे ही सपने में किसी लड़की को नाचते हुए देखना भी लाभ की प्राप्ति का योग बनाता है।
सपने में आंवले का पेड़ देखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में आंवले का पेड़ दिखाई दिया है तो इसका मतलब आपके घर में लक्ष्मी वास करने वाली हैं। सपने में किसान को खेत में काम करते हुए देखना भी अज्ञात स्त्रोतों से धन प्राप्ति के संकेत देता है।
सपने में बहुत बड़ा घर दिखाई देना भी धन के मामलों में शुभ माना गया है। सपने में सफेद फूलों की माला, हीरे के आभूषण, सफेद संगमरमर के पत्थर देखना भी शुभ माना जाता है। सपने में पतंग उड़ाते हुए देखना, दिया सलाई देखना, आम देखना, पार्सल प्राप्त करना भी शुभ संकेत है।
सपने में मल मूत्र त्यागते देखना, उल्टी करना, कीड़े मकोड़े खाना, गन्दी वस्तुओं देखना भी धन की प्राप्ति का सूचक माना जाता है। सपने में दही देखना, दूध पीना, जौ खाना, दही खरीदते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। सपने में बाल झड़े हुए देखना, अपने आप को बिना बालों के देखना भी धन प्राप्त होने का सूचक माना जाता है।
सपने में कुम्हार को घड़ा बनाते हुए देखना भी शुभ होता है। सपने में ऊंट और हाथी का दिखाई देना भी आपार धन-प्राप्ति का सूचक है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)