Swapn Shastra : सपने में होली खेलते देखने का क्या है शुभ संकेत, जानें...
- सपने प्रत्येक व्यक्ति देखता है।
- सभी सपने आने वाले समय के शुभ और अशुभ संकेतों को दर्शाते हैं।
;
Swapn Shastra : स्वप्न शास्त्र (Swapn Shastra) के अनुसार हमारे द्वारा नींद में देखे गए सभी सपने आने वाले समय के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में दर्शाते हैं। सपने प्रत्येक व्यक्ति देखता है और हर सपने का कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सभी सपने आने वाले समय के शुभ और अशुभ संकेतों को दर्शाते हैं। मानव जीवन में व्यक्ति जो कुछ भी गतिविधि करता है वहीं स्वप्न के रूप में उसके सामने आता है। आपने भी अक्सर ऐसे सपने देखे होंगे जिसमें आपको कोई भी शुभ या अशुभ समाचार सुनने या देखने में आया होगा। सपने ऐसे अनाम परिंदे होते हैं जो आपको यह सूचना देते हैं कि आपके आने वाले जीवन में अथवा निकट भविष्य में आगे क्या शुभ और अशुभ घटना घटित होने वाली है।
ये भी पढ़ें : Anodana Vrat 2021 : एक क्लिक में जानें, अनोदना व्रत की डेट और महत्व
जिस प्रकार प्रत्येक सपने का कुछ ना कुछ अर्थ अवश्य होता है, ठीक वैसे ही सपने में होली खेलने का भी कुछ ना कुछ मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में होली खेलते देखना आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत देने वाला सपना माना जाता है। अगर आप सपने में खुद को होली खेलते हुए देख रहे हैं अथवा पिचकारी आपके सपने में आती है तो ऐसा सपना यह बताता है कि आने वाले समय में आपके भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं।
ये भी पढ़ें : सुन्दरकांड का पाठ करने से होते हैं ये लाभ, हनुमान के साथ मिलता है श्रीराम का आशीर्वाद
अगर ऐसा सपना कुंवारे लड़के या लड़कियां देखती हैं तो इसका मतलब होता है कि उन्हें शीघ्र ही मनपसंद जीवन साथी मिलने वाला है। इसके अलावा अगर जीवन साथी से किसी प्रकार का मतभेद है तो वह मतभेद अब अधिक दिनों तक टिकने वाला नहीं है यानी कि, वह मतभेद अब जल्द ही समाप्त होने वाला है।
सपने में होली खेलने का मतलब यह भी है कि भविष्य में जल्द ही आपको किसी कार्यक्रम में शामिल होना पड़ सकता है और आपके जीवन में कोई खुशी का पल आने वाला है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)