Swapna Shastra: सपने में हाथी दिखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में हाथी देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में हाथी को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर...;

Update: 2023-08-04 13:05 GMT

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में हाथी देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में हाथी को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। दरअसल, भगवान गणेश का सिर कटने के बाद उन्हें हाथी का ही सिर लगाया गया था, इसलिए सपने में हाथी देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में हाथी को अक्सर लोग शुभ चिह्न के तौर पर प्रयोग करते हैं। ऐसे में आपके सपने में हाथी दिखाई देता है तो इसका मतलब कुछ शुभ होने वाला है। आइए, आज हम जानते हैं कि सपने में हाथी देखने का क्या अर्थ होता है।

सपने में सफेद हाथी देखना

जंगल में कई तरह के हाथी पाएं जाते हैं। काला हाथी देखना आम है, लेकिन सफेद हाथी बहुत ही कम लोगों को दिखाई देता है। आजकल सफेद हाथी देखना बहुत ही दुर्लभ है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को सफेद हाथी दिखता है तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। व्यक्ति के बगड़े हुए काम बन जाते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। धन-धान्य में कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा आपके घर-परिवार में कोई नई खुशियां भी आने का संकेत बनता है।

ये भी पढ़ें... Swapna Shastra: सपने में बाघ देखना शुभ या अशुभ, मिलेगी भरपूर सफलता

सपने में काला हाथी देखना

शास्त्रों की मानें तो सपने में काला हाथी बार-बार दिखाई देता है तो आपको थोड़ा समझने की जरूरत है। यह आपके लिए शुभ संकेत की ओर इशारा नहीं कर रहा है। साथ ही भविष्य में कोई बड़ी परेशानी आने की संकेत दे रहा है। घर-परिवार में कोई बुरा खबर भी आ सकती है, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य परेशानी में पड़ सकते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News