Swapna Shastra: सपने में दांत टूटते दिखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो रात में सपना देखने का मतलब भविष्य में कोई शुभ या अशुभ घटना होने का संकेत देता है। आप बहुत सारे सपने तो देखे होंगे, लेकिन आज हम जानते हैं कि सपने में दांत टूटते हुए दिखाई देने का क्या संकेत होता है।;

Update: 2023-08-26 07:46 GMT

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो रात में सपना देखने का मतलब भविष्य में कोई शुभ या अशुभ घटना होने का संकेत देता है। मनुष्य के जीवन में सपने का बहुत बड़ा महत्व होता है। रात के सोते समय हर कोई व्यक्ति सपना जरूर देखता है। सपना किसी भी चीज का हो सकता है। क्या आपको भी दांत टूटने के सपने आते हैं। समुद्र शास्त्र में दांत से संबंधित सपनों के बारे में काफी कुछ विस्तार से बताया गया है। आइए हम जानते हैं कि सपने में दांतों का टूटना या फिर गिरना किस बात का संकेत देता है।

सपने में दांत गिरते देखना शुभ या अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांतों का गिरना एक शुभ संकेत नहीं देता है। सपने में दांत गिरने का सपना उन लोगों में खास होता है, जिन्होंने हाल-फिलहाल में अपने पैसा या फिर रुतबा खोया है। साथ ही इसका मतलब होता है कि आप अपने जीवन में असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं, अगर आप सपने में टूटा हुआ दांत देखते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। दरअसल, ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ करने के लिए आत्मविश्वास का बढ़ाना बहुत ही जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें... इस दिन से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, जानें इनके विशेष उपाय

सपने में सड़ते दांत को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांत को सड़ते हुए देखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसको बहुत जल्द सुधारने की जरूरत है। वहीं, दूसरी तरफ अगर सपने में दांत चटका हुआ दिखाई दें तो इसका मतलब होता है कि खुद को आप बेहद दबाव में काम कर रहे हैं। आपको काम करने की थोड़ी भी इच्छा नहीं है। किसी के दबाव में आप काम कर रहे हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News