Swapna Shastra: सपने में इन चीजों को देखना बहुत ही शुभ, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो नींद में देखे गए सपने भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। आइए, आज हम जानते हैं शुभ संकेत के बारे में...;

Update: 2023-07-31 08:27 GMT

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र की मानें तो नींद में देखे गए सपने भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। इसके अलावा स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइये, आज हम जानते हैं कि कौन सा सपना देखना शुभ है।

सपने में गुलाब का फूल देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गुलाब का फूल देखना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। साथ ही आप कुछ जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इसके अलावा आपको अगर सपने में लाल गुलाब दिखाई देता है तो समझ लीजिए की आप कोई नया मुकाम हासिल करने वाले हैं। साथ ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।

सपने में किसी मृत्यु को दिखना

वैसे तो सपने में मृत्यु देखने से लाेग काफी भयभीत हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, ये सपना देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा सपना देखना इस बात का संकेत देता है कि आपकी आयु में वृद्धि होने वाली है।

सपने में फल से लदे हुए पेड़-पौधे देखना

सपने में फल से लदे हुए पेड़-पौधे को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपके भविष्य में कुछ अच्छा होने वाला है। इस तरह के सपने देखने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आपके जीवन में खुशियों का भी आगमन हो सकता है। आप अपने काम में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें... भूलकर भी इन चीजों को न रखें जमीन पर, नहीं मिलेगी भगवान की कृपा

सपने में पहाड़ चढ़ते हुए दिखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आपने सपने में पहाड़ चढ़ते हुए देखा है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। सोते समय इस तरह का सपना देखना जीवन में उन्नति का संकेत देता है। आप किसी भी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप सफलता के लिए किसी भी मुकाम पर जा सकते हैं।  

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

Tags:    

Similar News