Vastu Shastra: तवा कर सकता है आपको बर्बाद, आप भी जानें

Vastu Shastra : वास्तु शास्त के अनुसार किचन में तवे का बहुत महत्व होता है। तवा हमारे किचन की सबसे जरुरी वस्तु होती है। अगर किचन में तवा ना हो तो रोटी भी नहीं बन पाती हैं। किचन में मौजूद तवा और कड़ाही राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। जोकि आपकी किस्मत या तो बिगाड़ सकते हैं अथवा आपको बर्बाद कर सकते हैं।;

Update: 2020-10-02 08:20 GMT

Vastu Shastra : वास्तु शास्त के अनुसार किचन में तवे का बहुत महत्व होता है। तवा हमारे किचन की सबसे जरुरी वस्तु होती है। अगर किचन में तवा ना हो तो रोटी भी नहीं बन पाती हैं। किचन में मौजूद तवा और कड़ाही राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। जोकि आपकी किस्मत या तो बिगाड़ सकते हैं अथवा आपको बर्बाद कर सकते हैं। तो आइए आप भी जाने तवे के बारे में कुछ जरुरी बातें।

1. तवे को उल्टा रखना

हिन्दू धर्म के अनुसार तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। उल्टा तवा तब रखा जाता है जब आपके घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। अर्थात इसका मतलब है कि तवे के उपयोग घर के अन्य कार्यों में करना वर्जित माना गया है। यानि मृत्यु के दौरान जब मृतक के घर में भोजन नहीं बनता है तभी तवा उल्टा किया जाता है। ऐसे में जो व्यक्ति बिना वजह तवे को उल्टा रखता है तो अशुभता का कारण बन सकता है। इसलिए गलती से भी तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। जब भी रखें तवा आप सीधा करके ही रखें।

2. दोष लगना

लंबे समय तक एक ही तवे का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए। पुराना तवा जंग उत्पन्न करता है। जोकि तवे के अवशेष खाने में जाने से खाना दूषित हो सकता है। ऐसे में आपके बच्चे को अथवा आपके घर में किसी भी व्यक्ति को कोई भयंकर बीमारी लग सकती है। लंबे समय तक टूटे हुए तवे पर खाना पकाने पर दोष लगते हैं। जिसके कारण आप कभी भी धनी नहीं बन सकते हैं। ऐसे में आपका गरीब होना तय है।

3. तवा अथवा कड़ाही को झूठा ना करें

तवा अथवा कड़ाही को कभी भी झूठा नही करना चाहिए। उस पर कभी भी झूठी सामग्री नहीं रखना चाहिए। तवे और कड़ाई की पवित्रता का ख्याल रखना बहुत ही जरुरी होता है। घर मे इनकी स्वच्छता का जितना ध्यान रखा जाएगा, धन के आगमन के रास्ते उतने ही आसान होते चले जाएंगे। सभी बर्तनों में ये दोनों चीजें बहुत सम्मान के योग्य मानी गई हैं।

4. गाय को रोटी खिलाएं

ईश्वर की असीम कृपा पाने के लिए, माता अन्नपूर्णा का वास हो जाने के लिए पहली रोटी जो व्यक्ति गऊ माता के लिए बनाता है, और उसे खुद अपने हाथों से खिलाता है। तो माता अन्नपूर्णा सदैव उसके घर में अपना स्थान बना लेती हैं। क्योंकि गाय में सभी देवी-देवता वास करते हैं। जिससे गाय को रोटी खिलाने वाला व्यक्ति भी पाप मुक्त हो जाता है।

5.गर्म तवा पर पानी ना डालें

जो व्यक्ति गर्म तवे पर पानी डालता है, उसके घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति के घर में बीमारियां हमेशा आती जाती रहती हैं। इसलिए तवा ठंडा होने के बाद ही उस पर पानी छिड़कें। तवा और कड़ाही को हमेशा चमकाते रहें। इन्हें गंदा होने पर घर में दोष लगता है। 

Tags:    

Similar News