गुरुवार के दिन करें ये 5 चमत्कारी उपाय, आप पर हो जाएगी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की खास कृपा!
आज हम आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप भी अपनी किस्मत चमका सकते हैं। साथ ही धन से लेकर हर कार्य में लाभ पा सकते हैं।;
ज्योतिष में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के नाम समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान विष्णु का नाम लेता है, उसके जीवन से सभी तरह के दुख खत्म हो सकते हैं। चाहें विवाह से जुड़ी कोई समस्या हो या धन संबंधित या फिर शारारिक कष्ट, गुरुवार एक ऐसा दिन है जिसमें किए जाने वाले उपाय व्यक्ति को सभी समस्या से छुटकार दिलवा सकते हैं। भगवान विष्णु को मनाने के साथ-साथ अगर मां लक्ष्मी की भी आराधना की जाए तो आपको और ज्यादा लाभ हो सकता है।
शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि जहां मां लक्ष्मी का वास होता है वहां भगवान विष्णु भी साथ मौजूद होते हैं। जबकि माता लक्ष्मी को मनाना इतना आसान कार्य नहीं है, उनकी कृपा पाने के लिए काफी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन कुछ कार्य करता है तब मां लक्ष्मी और विष्णु जी की साथ में कृपा पाई जा सकती है. आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर न सिर्फ विष्णु जी खुश हो जाएंगे, बल्कि मां लक्ष्मी भी आप पर मेहरबान हो सकती हैं। आइए आपको गुरुवार के दिन किए जानें वाले चमत्कारी उपायों के बारे में बताते हैं...
गुरुवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय
- अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।
- स्नान के बाद "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप भी जरूर करें।
- किसी भी कार्य के लिए निकलने से पहले केसर या हल्दी का तिलक जरूर लगाएं।
- सत्यनारायण व्रत कथा पढ़े या फिर सुनें।
- धन का लेन-देन करने से बचे, वरना आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- पीले रंग के वस्त्र जरूर पहनें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।