Today Horoscope 2 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
Today Horoscope 2 March 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 2 March 2023: आज का राशिफल, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दश्मी तिथि है और दिन गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का आपका राशिफल...
जानें आज का राशिफल
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। जातक संतान और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पेट दर्द की शिकायत रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत न करें। यात्रा को टाल दें।
वृषभ यानी वृष राशि: वृषभ राशि के जातकों का दिन प्रतिकूल है। आज निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। गिफ्ट के लेन-देन के लिए अच्छा दिन रहने वाला है। नई योजनाएं बन सकती हैं। जीवनसाथी से निकटता खुशी दे सकती है। स्वास्थ्य्य अच्छा रहेगा।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच के साथ सम्मान मिलेगा। अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोमांटिक मुलाकात काफी रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा समय के लिए नहीं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। जीवनसाथी परेशान कर सकता है।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। रचनात्मक शौक आज आपको सुकून देंगे। पैसों की बचत होगी। आपके दोस्त सहयोग करेंगे। आज की रोमांटिक शाम खूबसूरत रहने वाली है। आस पास के माहौल से दूर रहे। बनता काम बिगाड़ सकते हैं। आज आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों का दिन अच्चा रहने वाला है। मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा को भी अपनाएं। आपको समय और धन की कद्र करनी होगी। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको लाभ होगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।
कन्या: कन्या राशि के जातकों का दिन थोड़ा खराब रह सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। जज्बातों को काबू में रखें। कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है। अलर्ट रहें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बनाकर रखें।
तुला: तुला राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के लेन देन को सोच समझ कर करें। दोस्त आपका परिचय किसी खास शख्स से कराएंगे। जमीन-जायदाद और आर्थिक लेन-देन के लिए दिन शुभ रहेगा। प्यार के मोर्चे पर मन की बात मानेें, क्योंकि आपका प्रेमी आपकी रोमांटिक कल्पनाओं को साकार करने के लिए तैयार है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा। आपका कड़ा रवैया दोस्तों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। नई रोमांचक स्थितियों में पाएंगे। आर्थिक फायदा होगा। भविष्य की योजना बनाने की जरूरत है। पार्टनर के साथ बातचीत जारी रखें। कोई बाहरी व्यक्ति आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरियां पैदा कर सकता है।
धनु: धनु राशि के जातकों का आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। इस राशि के लोगों को अपना ध्यान रखना होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। बिगड़े काम बनेंगे। दोस्तों से योजना पर बातचीत हो सकती है। पार्टनर से प्रेम संबंध गहरे होंगे। आज आजादी से जीने का दिन है।
मकर: मकर राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के सदस्यों के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। यात्रा को टालने में ही सब कुछ होता है।
कुंभ: कुम्भ राशि के जातकों का आज का दिन शुभ फलदायक जीवन के योग बन रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। अचूक धनलाभ प्राप्त हो सकता है। शेयर बाजार और संपत्ति में निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर में कलह के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धन कमाने का दिन है। अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। शिक्षा के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ आज खाने पर जा सकते हैं। जातकों को पार्टनर से प्रेम मिल सकता है। प्यार ओर गहरा होगा। किसी भी काम को सोच समझकर करें।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।