August 2023 Vrat List: आज है सावन का 5वां मंगला गौरी व्रत, देखें अगस्त के व्रत-त्योहारों की सूची
August 2023 Vrat List: आज से अगस्त का महीना प्रारंभ हो गया है। अगस्त माह में बहुत ही सारे व्रत-त्योहारों पड़ रहे हैं। तो आइये यहां जानते हैं अगस्त महीने की पूरी व्रत त्योहारों की सूची के बारे में...;
August 2023 Vrat List: आज से अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इसे 8वां महीना माना जाता है। आज सावन माह का 5वां मंगला गौरी व्रत और पूर्णिमा है। दूसरे शब्दों में कहें तो अगस्त माह की शुरुआत शुभ तिथि से हुई है। अगस्त का महीना इस बार सावन का रहने वाला है, क्योंकि सावन में माह में अधिक मास लगने के कारण यह 59 दिनों का हो गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस साल का अगस्त महीना ही खास है, क्योंकि इस माह में काफी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं। आज हम जानेंगे पूरे अगस्त के व्रत-त्योहारों की सूची के बारे में...
ये भी पढ़ें- Supermoon 2023: आज दिखाई देगा सुपरमून का बेहद दुर्लभ नजारा, जानें क्यों है ये बेहद खास
1 अगस्त से 31 अगस्त तक के सारे व्रत और त्योहारों की सूची
- अगस्त 01, 2023 दिन मंगलवार को सावन अधिक मास पूर्णिमा और मंगला गौरी व्रत है।
- अगस्त 04, 2023 दिन शुक्रवार को विभुवन संकष्टी चतुर्थी
- अगस्त 07, 2023 दिन सोमवार को सावन सोमवार व्रत
- अगस्त 08, 2023 दिन मंगलवार को मंगला गौरी व्रत और सावन अधिक मास कालाष्टमी व्रत
- अगस्त 12, 2023 दिन शनिवार को परम एकादशी
- अगस्त, 13 2023 दिन रविवार को रवि प्रदोष व्रत
- अगस्त, 14 2023 दिन सोमवार को सावन सोमवार व्रत और सावन अधिक मास शिवरात्रि
- अगस्त 15, 2023 दिन मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस और मंगला गौरी व्रत, श्राद्ध अमावस्या
- अगस्त 16, 2023 दिन बुधवार को श्रावण अधिक अमावस्या और श्रावण अधिक मास का समापन
- अगस्त 17, 2023 दिन गुरुवार को सूर्य की सिंह संक्रांति
- अगस्त 19, 2023 दिन शनिवार को हरियाली तीज
- अगस्त 20, 2023 दिन रविवार को सावन विनायक चतुर्थी
- अगस्त 21, 2023 दिन सोमवार को नागपंचमी और सावन सोमवार व्रत
- अगस्त 22, 2023 दिन मंगलवार को मंगला गौरी व्रत और स्कंद षष्ठी व्रत, कल्कि जयंती
- अगस्त 23, 2023 दिन बुधवार को तुलसीदास जयंती
- अगस्त 27, 2023 दिन रविवार को सावन पुत्रदा एकादशी
- अगस्त 28, 2023 दिन सोमवार को सोम प्रदोष व्रत और सावन का अंतिम सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी
- अगस्त 29, 2023 दिन मंगलवार को सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत, ओणम
- अगस्त 30, 2023 दिन बुधवार को रक्षाबंधन या राखी का त्यौहार और सावन पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती
- अगस्त 31, 2023 दिन गुरुवार को सावन पूर्णिमा स्नान और दान और गायत्री जयंती
ये भी पढ़ें- साल 2023 में कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें डेट और टाइम, इस वक्त भूलकर भी न करें ये कार्य
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।